Last Updated:
ENG vs NZ: लॉर्ड्स टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. दूसरे दिन 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 33 रन तीन विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं. इससे पहले दिन के खेल में न्यूजीलैंड की पहली पारी 113 रन पर सिमटी और इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 226 रन पर खत्म की. तीसरे दिन दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला जा रहा पहला टेस्ट.
नई दिल्ली. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच जारी लॉर्ड्स टेस्ट मैच दो दिन के खेल के बाद ही निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. तीसरे दिन अगर बारिश खलल नहीं डालती है तो नतीजा आना तय है. पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी गेंदबाजों के दबदबा रहा. दूसरे दिन कुल 17 विकेट गिरे. दूसरे दिन न्यूजीलैंड को 113 रन पर ढेर करने के बाद इंग्लैंड को 27 रन की अहम बढ़त मिली. इसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी 226 रन पर खत्म हुई, जिससे उसने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 254 रन का टारगेट दिया. स्टंप्स तक कीवी टीम का स्कोर 36/3 है. न्यूजीलैंड को यह मुकाबला जीतना है तो तीसरे दिन 218 रन बनाने होंगे. वहीं, इंग्लैंड को 7 विकेट की दरकार है.
न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत
रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब हुई है. गस एटकिंसन ने पारी के पहले ही ओवर में कीवी ओपनर और कप्तान टॉम लाथम को बिना खाता खोले चलता कर दिया. इसके बाद केन विलियमसन को जोश टंग ने अपना शिकार बनाया, जो 18 रन ही बना सके. चूंकि, खेल खत्म होने में ज्यादा समय नहीं बचा था, ऐसे में न्यूजीलैंड टीम ने नाइटवॉचमैन के रूप में विलियम ओ’रूर्के को भेजा, लेकिन वह भी खाता खोले बिना आउट हो गए. एटकिंसन ने उन्हें बोल्ड कर दिया और इस विकेट के साथ ही स्टंप्स कर दिया गया. तीसरे दिन की शुरुआत डेवोन कॉनवे (नाबाद 12) और रचिन रवींद्र की बल्लेबाजी से होगी.
इंग्लैंड ने रखा 254 रन का टारगेट
दिन के तीसरे सेशन में इंग्लैंड की दूसरी पारी 226 रन पर सिमट गई. दूसरी पारी में इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत मिली थी. बेन डकेट और एमिलो गे ने पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की. 52 के स्कोर पर पहले विकेट के रूप में डकेट 33 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे विकेट के लिए एमिलो और बेथेल के बीच 47 रन की साझेदारी हुई. बेथेल 14 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रूट और एमिलो के बीच तीसरे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हुई. 126 के स्कोर पर एमिलो 57 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए.
इंग्लैंड की पारी इसके बाद लड़खड़ा गई और 127 के स्कोर पर 3 विकेट और गंवा दिए. 126 पर 3 वाली इंग्लैंड 127 के स्कोर 6 विकेट गंवा बैठी. सातवें विकेट के लिए गस एटकिंसन और विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 57 रन की अहम साझेदारी की. एटकिंसन 14 रन बनाकर आउट हुए. स्मिथ ने आठवें विकेट के लिए ओली रॉबिन्सन के साथ 29 रन की साझेदारी की. स्मिथ आठवें विकेट के लिए रूप में 213 के स्कोर पर 39 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद इंग्लैंड की पारी 226 रन पर सिमट गई. रॉबिन्सन आखिरी विकेट के रूप में 29 रन बनाकर आउट हुए. न्यूजीलैंड की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ ने 17 ओवर में 70 रन देकर 6 विकेट लिए. विल ओरूर्के को 2, जबकि काइल जैमिसन और मैट हेनरी को 1-1 विकेट मिला.
पहली पारी में इंग्लैंड को मिली बढ़त
इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 113 रन पर सिमट गई थी और पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 27 रन से पीछे रही थी. इंग्लैंड की पहली पारी पहले दिन ही 140 पर सिमट गई थी. पहली पारी में मिली 27 रन की बढ़त के आधार पर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य दिया. न्यूजीलैंड के पास दूसरे दिन का आखिरी सत्र और पूरा 3 दिन इस लक्ष्य को हासिल करने का समय है.
About the Author

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
