Sports

दोपहर 1 बजे होगा आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर बन सकते हैं टी20 टीम के नए कप्तान

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On June 5, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटआयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए दोपहर 1 बजे होगा टीम इंडिया का ऐलान

Last Updated:

BCCI will announces team India squad on 1 pm today: बीसीसीआई की मेंस सेलेक्शन कमेटी शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी. चयन बैठक के बाद बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और सचिव देवजीत सैकिया प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान बनाए जाने की चर्चा है, जबकि सूर्यकुमार यादव की जगह पर भी सवाल हैं.

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए दोपहर 1 बजे होगा टीम इंडिया का ऐलानZoom

बीसीआई आज दोपहर एक बजे करेगा टीम इंडिया का ऐलान.

नई दिल्ली. बीसीसीआई आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान शनिवार (6 जून) को करेगा. भारतीय बोर्ड के मुताबिक मेंस सेलेक्शन कमेटी की आज होने वाली अहम बैठक को बोर्ड मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा. जिसमें दोनों दौरों के लिए टी20 और वनडे टीमों को अंतिम रूप दिया जाएगा. चयन बैठक के बाद चयन समिति के मुख्य सेलेक्टर अजीत अगरकर और बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया मीडिया को संबोधित करेंगे. बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1 बजे से बोर्ड मुख्यालय की चौथी मंजिल पर आयोजित की जाएगी. इस चयन बैठक पर पूरे क्रिकेट जगत की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि भारतीय टीम के टी20 ढांचे में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

सबसे बड़ी चर्चा भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर है. रिपोर्टों के अनुसार, मुंबई के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को भारत का नया टी20 कप्तान बनाया जा सकता है. अय्यर ने हाल के समय में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना जताई जा रही है. वहीं मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव के बारे में माना जा रहा है कि वह न केवल कप्तानी गंवा सकते हैं, बल्कि आगामी सीरीज के लिए टीम में उनकी जगह भी खतरे में पड़ सकती है. चयनकर्ताओं के सामने यह बड़ा फैसला होगा कि टीम के संतुलन और भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखते हुए किस दिशा में आगे बढ़ा जाए.

बीसीआई आज दोपहर एक बजे करेगा टीम इंडिया का ऐलान.

भारतीय टीम आयरलैंड से दो टी20 मैच खेलेगी
भारत का यूके दौरा 26 जून से शुरू होगा. दौरे की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेले जाने वाले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से होगी. पहला मैच 26 जून और दूसरा 28 जून को खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का रुख करेगी, जहां उसे पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलनी है. इंग्लैंड दौरे का आगाज 1 जुलाई से होगा और यह सीरीज भारतीय टीम के लिए अगले बड़े टूर्नामेंटों की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

बैठक में वैभव सूर्यवंशी रहेंगे आकर्षण का केंद्र
चयन बैठक में एक और बड़ा आकर्षण 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हो सकते हैं. कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और लगातार शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव को पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है. यदि ऐसा होता है तो यह भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत मानी जाएगी.चयनकर्ता युवा प्रतिभाओं को अवसर देने की रणनीति पर काम कर रहे हैं और वैभव का नाम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है.

एशियन गेम्स के लिए भी टीम का ऐलान समय से पहले हो सकता है
इसके अलावा एशियाई खेलों (Asian Games) के लिए भारतीय टीम की घोषणा भी समय से पहले की जा सकती है. आयोजन समिति द्वारा निर्धारित एंट्री डेडलाइन को देखते हुए बीसीसीआई जल्द ही इस टीम को अंतिम रूप देना चाहता है. हालांकि एशियाई खेलों का कार्यक्रम वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की घरेलू व्हाइट-बॉल श्रृंखला से टकरा रहा है, फिर भी बोर्ड जापान में होने वाले इस बहु-खेल आयोजन के लिए एक मजबूत टीम भेजने की तैयारी में है.

प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को मौका मिल सकता है
चयन प्रक्रिया के दौरान कुछ उभरते हुए खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता है. तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे का नाम संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है. दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट और विभिन्न आयु वर्ग प्रतियोगिताओं में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. भारतीय टीम प्रबंधन आने वाले वर्षों के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और बड़े टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का मजबूत पूल तैयार करना चाहता है.

फैंस की नजरें बीसीसीआई हेडक्वार्टर से आने वाली हर खबर पर टिकी रहेंगी
कुल मिलाकर शनिवार को होने वाली चयन समिति की बैठक भारतीय क्रिकेट के भविष्य की दिशा तय करने वाली साबित हो सकती है. कप्तानी में संभावित बदलाव, युवा खिलाड़ियों की एंट्री और आगामी महत्वपूर्ण दौरों के लिए टीम संयोजन को लेकर कई बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की नजरें बीसीसीआई मुख्यालय से आने वाली हर खबर पर टिकी रहेंगी.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading