
Last Updated:
India A vs Afghanistan A Live update: भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू करने की तहलीज पर खड़े युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में खेले उतरेंगे. अफगानिस्तान के खिलाफ वो एक बड़ी पारी ख…और पढ़ें

इंडिया ए और अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज में टक्कर
India A vs Afghanistan A Live update: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में इंडिया ए टीम अपने दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी. सबकी नजर एक बार फिर से युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में वो महज 14 रन ही बना पाए थे. इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार खेल दिखाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव वनडे क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ने को बेकरार है. भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे से यह मुकाबला खेला जाना है.
India A vs Afghanistan A Live: कितने बजे होगा टॉस
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेला जाने वाला आज का मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे से शुरू होगा. टॉस आधा घंटा पहले 9.30 में किया जाना है. कप्तान तिलक वर्मा मैच में टॉस जीतने के बाद क्या फैसला करते हैं ये देखना होगा. अगर भारत की पहली बल्लेबाजी आई तो वैभव सुर्यवंशी पर ही सबकी नजरें होंगी. दुनिया भर के क्रिकेट जानकारी इस युवा की बातें कर चुके हैं.
India A vs Afghanistan A Live: वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी!
ट्राई सीरीज के पहले मैच में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका ए के खिलाफ महज 14 रन ही बना पाए थे. 12 बॉल खेलने के बाद 3 चौके की मदद से उन्होंने ये रन बनाए थे. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ 15 साल का ये विस्फोटक ओपनर वापसी करना चाहेगा. इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार बल्लेबाजी कर ऑरेंज कैप हासिल करने वाले इस बैटर पर सबकी नजर है.
India A vs Afghanistan A Live: अफगानिस्तान ए से इंडिया ए की टक्कर
नमस्कार, आप सभी का इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लाइव ब्लॉग में स्वागत है. भारतीय टीम श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में खेलने उतरेगी. पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी कुछ खास नहीं कर पाए थे. आज के मैच में एक बार फिर से सबकी नजरें इसी युवा बल्लेबाज पर रहेगी.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






