Sports

Vaibhav Sooryavanshi: टी20 में तबाही, रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन वनडे में वैभव सूर्यवंशी क्यों फ्लॉप? कहीं ये कारण तो नहीं …

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On June 16, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटटी20 में तबाही, रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन वनडे में वैभव सूर्यवंशी क्यों फ्लॉप?

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग में दमदार खेल दिखाने के बाद इंडिया ए के लिए ट्राई सीरीज खेलने उतरे वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. उनको श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ जल्दी आउट होकर लौटना पड़ा. हर किसी को यही चिंता सता रही है कि इस खिलाड़ी को क्या हो गया.

टी20 में तबाही, रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन वनडे में वैभव सूर्यवंशी क्यों फ्लॉप? Zoom

टी20 में तबाही, रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन वनडे में वैभव सूर्यवंशी क्यों फ्लॉप?

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया था.  इस प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने इंडिया ए टीम में जगह बनाई लेकिन वो उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए. श्रीलंका में चल रही ट्राई वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए. पहले दो मैच में बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे वैभव तीसरे मुकाबले में 21 रन बनाकर आउट हो गए.

सूर्यवंशी को श्रीलंका ए के स्पिनर सहान अराच्चिगे ने वानुजा सहान के हाथों कैच करवाया. सूर्यवंशी पहले ही ड्राइव के लिए कमिट कर चुके थे. गेंद उनके बल्ले से सही से नहीं लगी और पॉइंट की तरफ चली गई. वो कैच आउट हुए और फैंस निराश हो गए. हर किसी को इसी बात की चिंता है कि आईपीएल में बड़े बड़े गेंदबाजों की पिटाई करने वाले का बल्ला रंग क्यों नहीं जमा पा रहा.

यह इंडिया ए का इस दौरे पर तीसरा मैच है और वैभव अब तक अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. पहले मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ सूर्यवंशी 14 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो गए थे. तब भी बाएं हाथ के बल्लेबाज को मिड-ऑफ पर कैच आउट किया गया था. अफगानिस्तान ए के खिलाफ दूसरे मैच में सूर्यवंशी ने 22 गेंद में 44 रन की तेज पारी खेली थी. अब्दुल्ला अहमदजई की शॉर्ट गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए.

आखिर क्यों नहीं चल रहा वैभव का बल्ला

वैभव सूर्यवंशी ने टी20 फॉर्मेट में गजब की बल्लेबाजी की है लेकिन वनडे में वो फ्लॉप साबित हो रहे हैं. हालांकि अंडर 19 खेलते हुए इस फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया था. सीनियर क्रिकेट में कदम रखते ही वो फ्लॉप हो रहे हैं. इसके पीछे की वजह शायद उनके अंदर चल रही फॉर्मेट को लेकर संशय है. वो टी20 में जैसे बल्लेबाजी करते हैं, वही उनका स्वभाविक खेल है. वनडे में वो संभलकर खेलने की कोशिश कर रहे हैं.

इसके अलावा एक वजह हो सकती है उनके अंदर अति विश्वास. वो श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए टीम के गेंदबाजों को शायद कमतर आंकने की गलती कर रहे हैं. उनके खिलाफ अब पुराने वीडियो को देखने के बाद गेंदबाज मैदान पर बेहतर रणनीति के साथ उतर रहे हैं. इसी वजह से कमजोरी पर वार करते हुए विकेट हासिल करने में कामयाब हो रहे हैं. वैभव ने कहा था वो मैच से पहले किसी भी गेंदबाज के खिलाफ होमवर्क नहीं करते. शायद इसी वजह से वो फ्लॉप हो रहे हैं. सीनियर क्रिकेट में विरोधी गेंदबाजों के खिलाफ रणनीति काम आती है और उनको इसपर काम करना होगा.

वैभव सूर्यवंशी रच चुके हैं इतिहास

15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट में तेजी से उभरे हैं. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए सीनियर टीम में भी शामिल कर लिया गया है. 15 साल और 71 दिन की उम्र में सूर्यवंशी सीनियर टीम में जगह बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है. तेंदुलकर को 16 साल की उम्र में भारतीय टीम में चुना गया था.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading