Azamgarh-gorakhpur-ayodhya Dham Special Train Will Run Tomorrow – Ayodhya News

अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने 05001/05002 आजमगढ़-गोरखपुर-अयोध्या धाम इंटरसिटी विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। 30 जनवरी मंगलवार को आजमगढ़ से और 31 जनवरी, बुधवार को अयोध्या धाम से ट्रेन चलाई जाएगी।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद वहां जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। गोरखपुर से अयोध्या होकर जाने वाली ट्रेन फुल चल रही है। लोगों की श्रद्धा को देखते हुए रेलवे के हर जोन से आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जानी है।

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05001 नंबर की ट्रेन मंगलवार को आजमगढ़ से सुबह 06.15 बजे प्रस्थान करेगी। मऊ से 07.20 बजे, भटनी से 09.00 बजे, गोरखपुर से 10.45 बजे और मनकापुर से 12.47 बजे छूटकर अयोध्या धाम 13.50 बजे पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में शीतलहर-ठंड ने फिर बढ़ाई की छुट्टी, कल तक बंद रहेंगे आठवीं तक के सभी स्कूल

वापसी यात्रा में 05002 नंबर की ट्रेन 31 जनवरी बुधवार को अयोध्या धाम से 16.10 बजे प्रस्थान करेगी। मनकापुर से 17.07 बजे, गोरखपुर से 19.20 बजे, भटनी से 21.00 बजे तथा मऊ से 22.15 बजे छूटकर 23.15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन मेमू रेक से चलाई जाएगी। इस ट्रेन से श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी।

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    सुगम बनाएं अयोध्या दर्शन:राम मंदिर खुलने से आरती में शामिल होने तक, एयर लाइन से ट्रेन के सफर की पूरी जानकारी – Ayodhya Ram Mandir Make Ayodhya Darshan Easy Arrangements To Attend Aarti Online Arrangement

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा नए मंदिर में हो चुकी है। रोजाना लाखों भक्त अयोध्या आ रहे हैं। यदि आप भी अयोध्या आने की तैयारी कर रहे हैं तो इस खबर…

    राम दरबार में 350 मुस्लिम श्रद्धालु:अश्रुपूरित होकर श्रीराम का नाम लिया, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के 350 श्रद्धालु पैदल चलकर राम मंदिर पहुंचे

    {“_id”:”65b91bece3861522fb0dbedb”,”slug”:”350-devotees-of-muslim-rashtriya-manch-reached-ram-temple-in-ayodhya-after-foot-march-from-lucknow-2024-01-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”राम दरबार में 350 मुस्लिम भक्त: आंखों में आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम, लखनऊ से पैदल चल पहुंचे अयोध्या”,”category”:{“title”:”Ram Mandir”,”title_hn”:”राम मंदिर”,”slug”:”ram-mandir”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या द्वारा…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading