
श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन करना चाहते हैं। हालांकि दस फरवरी तक वाराणसी से अयोध्या धाम जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में सीटें खाली नहीं है। लगभग सभी श्रेणियों में वेटिंग टिकट है। पटना-कोटा एक्सप्रेस, मरूधर, साबरमती, फरक्का, दून एक्सप्रेस, गंगा सतलज समेत सभी का यही हाल है।
कैंट और बनारस स्टेशन के आरक्षण टिकट केंद्र के कर्मियों ने बताया कि अयोध्या धाम जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। 10 फरवरी को 13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस के स्लीपर में 63 वेटिंग और एसी कोच की सभी श्रेणी में वेटिंग सीटें हैं। 14853 मरूधर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 75 के ऊपर वेटिंग चल रही है। 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर में 61 वेटिंग, थर्ड एसी और टू एसी में भी वेटिंग है। 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस के स्लीपर में 50 के ऊपर वेटिंग और थर्ड एसी में जगह नहीं है। 13009 दून एक्सप्रेस में टू एसी को छोड़ दिया जाए तो स्लीपर और थर्ड एसी फुल हो चुके हैं।
अयोध्या से आना भी आसान नहीं
अयोध्या से वाराणसी कैंट और बनारस आने वाली ट्रेनों में भी मशक्कत करनी पड़ेगी। खासकर स्लीपर में तो जगह नहीं मिल सकेगी। सात फरवरी तक अयोध्या से आने वाली ट्रेनों में 13152 कोलकाता एक्सप्रेस के स्लीपर, थर्ड एसी, टूएसी में वेटिंग है। 13484 फरक्का एक्सप्रेस में भी यही हाल है। 19167 साबरमती और 13010 दून एक्सप्रेस के थर्ड और टू एसी को छोड़कर अन्य किसी भी श्रेणी में सीटें नहीं है।
30 को चलेगी मेमू स्पेशल
अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए 30 जनवरी को उत्तर रेलवे मेमू स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन सुबह 6.15 बजे कैंट स्टेशन से ट्रेन रवाना होगी। रास्ते में जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, दर्शन नगर पर ठहराव होगा। सुबह 9.55 पर ट्रेन अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी में 31 जनवरी को सुबह 10.05 बजे चलकर उक्त स्टेशनों पर ठहराव करते हुए दोपहर 1.45 बजे कैंट आएगी।
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





