How To Reach Ayodhya:सड़क-रेल और हवाई मार्ग से कैसे पहुंचें अयोध्या? जानें बस-ट्रेन और फ्लाइट के बारे में – Ram Mandir Know How To Reach Ayodhya By Road Train And Plane All Details In Hindi

Ram Mandir Know How to Reach Ayodhya By Road Train And Plane All Details in Hindi

कैसे पहुंचें अयोध्या
– फोटो :
Amar Ujala

विस्तार


22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हो गई। अगले दिन यानी 23 जनवरी से राम मंदिर को आम लोगों के लिए भी खोल दिया गया। देश भर से लाखों लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे हैं। श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत जहां पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया है तो वहीं कई नई बसें भी शुरू की गई हैं। 

आइए जानते हैं कि राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या कैसे पहुंचा जा सकता है? देश के विभिन्न हिस्सों से यातायात के साधन क्या हैं? सड़क, रेल और हवाई रास्ते से पवित्र नगरी कैसे पहुंचा जा सकता है?

 

राम मंदिर की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा।

राम मंदिर की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा।
– फोटो :
Amar Ujala

पहले जानते हैं राम मंदिर के बारे में

राम मंदिर उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में स्थित है। सरयू नदी के पूर्वी तट पर बसा अयोध्या नगर राजधानी लखनऊ से 134 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुरातन काल के अवशेषों से भरा नगर दुनियाभर से आगुंतकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

पवित्र नगरी में हाल ही में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है। राम मंदिर के अलावा भी यहां कई दर्शनीय स्थल हैं जिनका ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व है। इनमें हनुमान गढ़ी, रामकोट, श्री नागेश्वरनाथ मंदिर, कनक भवन, तुलसी स्मारक भवन, त्रेता के ठाकुर, जैन मंदिर, मणि पर्वत, छोटी देवकाली मंदिर, राम की पैड़ी, सरयू नदी, क्वीन हो मेमोरियल पार्क, गुरुद्वारा, सूरज कुंड, गुलाब बाड़ी, बहू-बेगम का मकबरा, कंपनी गार्डन और गुप्तार घाट जैसे स्थल शामिल हैं।

कैसे पहुंचें अयोध्या

कैसे पहुंचें अयोध्या
– फोटो :
Amar Ujala

सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे अयोध्या?

अयोध्या कई प्रमुख शहरों और कस्बों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा दूरी देखें तो अयोध्या से लखनऊ की दूरी 134 किमी है। वहीं, गोरखपुर से इसकी दूरी 147 किमी, झांसी से 441 किमी, प्रयागराज से 166 किमी और वाराणसी से 209 किमी है। 

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही यूपी रोडवेज ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचाने के लिए सुविधाएं बढ़ा दी हैं। प्रदेश के लखनऊ परिक्षेत्र ने 50 स्पेशल बसें अयोध्या के लिए चल रही हैं। वाराणसी परिक्षेत्र ने अयोध्या के लिए नई बसें चलाई हैं।

वहीं, अयोध्या डिपो की 120 बसें विभिन्न मार्गों पर दौड़ रही हैं। वर्तमान में वाराणसी मार्ग पर अयोध्या डिपो की आठ, जबकि लखनऊ के लिए 16 बसें चल रही हैं।

कैसे पहुंचें अयोध्या

कैसे पहुंचें अयोध्या
– फोटो :
Amar Ujala

नोयडा डिपो ने शुरू की विशेष सुविधा

श्रद्धालुओं के लिए नोएडा डिपो ने हेल्पलाइन नंबर 962555922 जारी किया है। यहां से 21 जनवरी से बस सेवा शुरू हुई है और इसके लिए 25 बसें लगाई गई हैं। एनपी सिंह, एआरएम, नोएडा डिपो ने बताया कि बस सेवा का लाभ 24 घंटे या उससे अधिक समय के लिए भी लिया जा सकता है। इसके साथ ही बस में सफर करने वाले सभी 52 यात्रियों का पांच लाख का दुर्घटना बीमा भी दिया जाएगा। न्यूनतम किराये में ही यात्रा करने की सुविधा दी जाएगी।

इसके अलावा मथुरा, चित्रकूट, आगरा, दिल्ली समेत अन्य मार्ग के लिए भी बसों का संचालन किया जा रहा है। 

अयोध्या बस अड्डे से ई-ऑटो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएम योगी। -संवाद

अयोध्या बस अड्डे से ई-ऑटो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएम योगी। -संवाद

अयोध्या में चल रहीं 100 ई-बसें

14 जनवरी से अयोध्या में 100 ई-बसों का संचालन शुरू हो गया है। यहीं पर चार्जिंग प्वाइंट भी बनाया गया है। इन बसों का संचालन सलारपुर, सहादतगंज, एयरपोर्ट, हाईवे, रामपथ और धर्मपथ पर हो रहा है। इसके अलावा दर्शननगर, कटरा, अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशनों से भी ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। यहां पर ट्रेनों की समय सारणी के अनुसार ही बसों का आवागमन तय है। जगह-जगह यात्रियों के बैठने और उत्तरने के लिए नगर निगम ने 24 स्थानों पर स्टॉपेज बनाए हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस
– फोटो :
अमर उजाला

ट्रेन के जरिए राम नगरी पहुंचने के साधन क्या हैं?

अयोध्या उत्तर रेलवे के मुगल सराय-लखनऊ मुख्य मार्ग पर स्थित है। कई गाड़ियों के द्वारा देश के विभिन्न भागों से आप यहां पहुंच सकते हैं। अयोध्या में इसका खुद का रेलवे स्टेशन है जो राम मंदिर से लगभग 800 मीटर दूर स्थित है। अयोध्या में बने पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशन का हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन किया था, जिसे नया नाम ‘अयोध्या धाम’ दिया गया था।  

राम मंदिर के उद्घाटन के साथ ही शहर के लिए कई रेल सेवाएं शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में अयोध्या धाम स्टेशन से आनंद विहार के लिए वंदे भारत शुरू की गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस (22425) में लखनऊ से आनंदविहार का चेयरकार का किराया 1410 और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2595 रुपये है, जो शताब्दी के अनुभूति क्लास कोच से भी महंगा है। कैटरिंग का शुल्क किराये में शामिल है। चेयरकार में यह 308 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 369 रुपये है। ट्रेन बुधवार को छोड़कर अन्य दिनों में चलती है।

अमृत भारत ट्रेन

अमृत भारत ट्रेन
– फोटो :
अमर उजाला

अमृत भारत एक्सप्रेस भर रही रफ्तार 

दरभंगा से आनंदविहार टर्मिनल के लिए वाया लखनऊ अमृत भारत एक्सप्रेस पहली जनवरी से शुरू हुई थी। ट्रेन लखनऊ के अतिरिक्त अयोध्या के रास्ते भी गुजरती है। रेलवे बोर्ड के टाइमटेबल के अनुसार गाड़ी संख्या 15557 अमृत भारत एक्सप्रेस दोपहर तीन बजे दरभंगा से रवाना होती है और अयोध्या धाम पर रात 2:30 बजे पहुंचती है। यहां पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन पर सुबह 5:05 बजे पहुंचती है। यहां भी पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन दोपहर 12:35 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचती है। वापसी में आनंदविहार टर्मिनल से दोपहर 3:10 बजे से चलकर रात 1.10 बजे अयोध्या धाम पहुंचती है।

अयोध्या से नई दिल्ली वाया लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 4 जनवरी से चल रही। यह ट्रेन 6.20 घंटे में लखनऊ से आनंद विहार पहुंचाती है।

कैसे पहुंचें अयोध्या

कैसे पहुंचें अयोध्या
– फोटो :
Amar Ujala

वायु मार्ग से अयोध्या पहुंचने के लिए कहां से मिलेंगी उड़ानें?

अयोध्या के लिए सभी दिशाओं से उड़ानें शुरु हो गई हैं। 6 जनवरी से इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ान शुरु हैं। पीएम मोदी ने हाल ही में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का लोकार्पण किया था। एयरपोर्ट से विमानों का आना जाना शुरू हो गया है। 6 जनवरी से एयरपोर्ट विमानों से आवाजाही शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, शहर के लिए इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ानें अलग-अलग तारीखों से शुरू कर दी हैं।

अयोध्या में एयरपोर्ट

अयोध्या में एयरपोर्ट
– फोटो :
amar ujala graphics

ये हैं उड़ान

इंडिगो की फ्लाइट 6 जनवरी से दिल्ली और अयोध्या के बीच नियमित उड़ान भर रही है। 11 जनवरी से अहमदाबाद और अयोध्या के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ान का शेड्यूल है। इंडिगो ने 15 जनवरी को मुंबई से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू की है। मुंबई से अयोध्या के लिए फ्लाइट दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरकर 2:45 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचती है। अयोध्या से जहाज 3:15 बजे उड़ान भरकर 5:40 बजे मुंबई पहुंचती है। उड़ान सेवा हफ्ते के सातों दिन संचालित हो रही है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 17 जनवरी से अयोध्या के लिए वन स्टॉप यात्रा शुरू कर दी है। एयरलाइंस का विमान दक्षिण में बंगलूरू से अयोध्या के लिए 8:05 बजे उड़ान भर कर 10:35 बजे अयोध्या पहुंचता है। अयोध्या से यह दोपहर बाद 3:40 बजे उड़ान भरता है और 6:10 बजे बंगलूरू पहुंचता है। सप्ताह में तीन दिन इसका शेड्यूल है। अयोध्या से 11:05 बजे विमान उड़ान भरकर 12:50 बजे कोलकाता पहुंचती है। कोलकाता से दोपहर 01:25 बजे उड़ान भरकर 3:10 पर अयोध्या पहुंचती है।

कैसे पहुंचें अयोध्या

कैसे पहुंचें अयोध्या
– फोटो :
Amar Ujala

एक दिन में काशी विश्वनाथ और रामलला के दर्शन

एक ही दिन में श्रद्धालु काशी विश्वनाथ और रामलला के दर्शन कर सकते हैं। काशी और अयोध्या के बीच शुरू हुई वाली हेलीकॉप्टर सेवा से यह संभव हुआ है। इसकी शुरुआत श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पहले हुई। केदारनाथ, वैष्णो देवी और अन्य धार्मिक स्थलों की तरह अयोध्या और वाराणसी के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए वाराणसी में तीन और अयोध्या में दो हेलीपैड बनाए गए हैं। वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एक अन्य हेलीपैड भी बना है।

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    Ram Mandir:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने की ये अपील, बोले- स्थिति देखकर करेंगे बदलाव – Ram Mandir Pran Pratishtha Up Dg Law And Order Prashant Kumar Says We Appeal To Devotees To Stay Patient

    अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का भारी हुजूम देखा जा रहा है। लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए…

    Ram Mandir Darshan:उम्मीद से पांच गुना ज्यादा आई भीड़, संभालने के लिए ट्रस्ट ने किया बड़ा फैसला – Ram Mandir Darshan: The Crowd Came Five Times More Than Expected, The Trust Took A Big Decision To Handle It

    {“_id”:”65b0d3698c943765d3094244″,”slug”:”ram-mandir-darshan-the-crowd-came-five-times-more-than-expected-the-trust-took-a-big-decision-to-handle-it-2024-01-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ram Mandir Darshan: उम्मीद से पांच गुना ज्यादा आई भीड़, संभालने के लिए ट्रस्ट ने किया बड़ा फैसला”,”category”:{“title”:”Ram Mandir”,”title_hn”:”राम मंदिर”,”slug”:”ram-mandir”}} अयोध्या में राम मंदिर में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading