Ram Mandir:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने की ये अपील, बोले- स्थिति देखकर करेंगे बदलाव – Ram Mandir Pran Pratishtha Up Dg Law And Order Prashant Kumar Says We Appeal To Devotees To Stay Patient

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का भारी हुजूम देखा जा रहा है। लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि मंगलवार की तरह बुधवार को अव्यवस्थाओं का आलम नहीं दिखा। श्रद्धालु लंबी लाइनें में लगकर रामलला के दर्शन कर रहे हैं। दर्शन अनवरत चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी खुद पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद राम मंदिर में खुद व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाले हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि हमने यह सुनिश्चित किया कि यहां बेहतर भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन किया जाए। हमें शासन का निर्देश था कि भक्तों को किसी भी तरह कोई असुविधा न हो। जो भी प्रबंध रात भर में अंतर्विभागीय समन्वय से हमने किया था उसके अच्छे और सुखद परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को कतारों में लगा दिया गया है। अनवरत दर्शन चल रहे हैं। आज मंदिर और उसके आसपास लगभग 8000 पुलिस कर्मी मौजूद हैं। सीआरपीएफ, एसएसएफ और अन्य पुलिस अधिकारी मंदिर के अंदर तैनात किए जाएंगे। स्थिति के आधार पर मंदिर के बाहर तैनाती में बदलाव किया जाएगा।

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    Ram Mandir Darshan:उम्मीद से पांच गुना ज्यादा आई भीड़, संभालने के लिए ट्रस्ट ने किया बड़ा फैसला – Ram Mandir Darshan: The Crowd Came Five Times More Than Expected, The Trust Took A Big Decision To Handle It

    {“_id”:”65b0d3698c943765d3094244″,”slug”:”ram-mandir-darshan-the-crowd-came-five-times-more-than-expected-the-trust-took-a-big-decision-to-handle-it-2024-01-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ram Mandir Darshan: उम्मीद से पांच गुना ज्यादा आई भीड़, संभालने के लिए ट्रस्ट ने किया बड़ा फैसला”,”category”:{“title”:”Ram Mandir”,”title_hn”:”राम मंदिर”,”slug”:”ram-mandir”}} अयोध्या में राम मंदिर में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या…

    Ayodhya:मंगल भवन ने ‘राम डाक सेवा’ आरंभ करने की घोषणा, पोस्टकार्ड के जरिए अयोध्या धाम से जोड़ने की पहल – Mangal Bhawan Announces Launch Of Ram Dak Seva

    अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिवस पर तिथि अंकित पोस्टकार्ड लेने के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध कराया गया था। जिससे आम जनता अपना डाक…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading