गौतम गंभीर को हटाओ… टीम इंडिया के हेड कोच पर ऑन कैमरा भड़के एस श्रीसंत, दे डाली ये सलाह


होमखेलक्रिकेटगौतम गंभीर को हटाओ… टीम इंडिया के हेड कोच पर ऑन कैमरा भड़के एस श्रीसंत

Last Updated:

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर एक विवादित बयान दिया है. श्रीसंत का मानना है कि गौतम गंभीर को हेड कोच के पद से तुरंत हटा दिया जाए. एक इंटरव्यू में श्रीसंत ने कहा कि नेशनल टीम के लिए कोच की जरूरत नहीं है. टीम को गंभीर नहीं धोनी जैसे मेंटोर की जरूरत है.

गौतम गंभीर को हटाओ... टीम इंडिया के हेड कोच पर ऑन कैमरा भड़के एस श्रीसंतZoom

गौतम गंभीर और एस श्रीसंत

नई दिल्ली: ‘गौतम गंभीर का टीम इंडिया में कोई काम नहीं उसे हटाओ…’ ये कहना है पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का. श्रीसंत ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात को रखते हुए ये बयान दिया. श्रीसंत के इस बयान से ये भी साफ हो गया है कि उनके और गंभीर के बीच कड़वाहट अभी भी बरकरार है. एस श्रीसंत का मानना है कि भारत की सीनियर टीम में गंभीर जैसे किसी हेड कोच की जरूरत नहीं है.

श्रीसंत ने कहा, “मौजूदा टीम इंडिया में गंभीर का क्या काम है. टीम को एक कोच नहीं बल्कि एक मेंटोर की जरूरत है. गंभीर की जगह टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी जैसे मेंटोर की लाना चाहिए. गंभीर को तुरंत टीम इंडिया से हटाकर धोनी को मेंटोर बना दिया जाना चाहिए. गंभीर टीम के खिलाड़ियों पर बिना वजह का दबाव बनाते हैं.”

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को चैंपियन नहीं बनाय-श्रीसंत

बता दें कि राहुल द्रविड़ के बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया था. गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने कई सफलता हासिल की जिसमें इसी साल आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीतना भी शामिल है. टीम इंडिया की इस सफलता पर श्रीसंत ने कहा, “लोग कहते हैं कि गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को इस साल टी20 विश्व कप में चैंपियन बनाया है, लेकिन मैं ये कहता हूं उन्होंने क्या किया है. अगर टीम में संजू सैमसन नहीं होते, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी नहीं होती है और तिलक वर्मा की अहम पारियां नहीं होती तो क्या भारत चैंपियन बनता. गंभीर को टी20 विश्व कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने का श्रेय नहीं देना चाहिए.”

गौतम गंभीर भी कर चुके हैं श्रीसंत की आलोचना

एक समय था जब गौतम गंभीर और श्रीसंत एक साथ खेलते थे, लेकिन आईपीएल 2013 में श्रीसंत का नाम स्पॉट फिक्सिंग आ गया. इसके बाद से गंभीर ने कई बार श्रीसंत का खुले मंच से आलोचना की. हालांकि, बाद में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद श्रीसंत पर से स्पॉट फिक्सिंग मामले के सभी तरह आरोप हट गए लेकिन इसका नुकसान ये हुआ कि उनका करियर खत्म हो गया. वहीं, श्रीसंत अब रिटायर प्लेयर के लीग्स में खेलते हुए नजर आते हैं.

एस श्रीसंत टीम इंडिया के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे थे. टेस्ट क्रिकेट में श्रीसंत ने 87 विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा वनडे में उनके नाम 75 विकेट है, जबकि टी20 में उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 7 विकेट लिए हैं.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    Shreyanka Patil out of T20 World Cup; Prema Rawat in

    Shreyanka Patil will take no further part in the T20 Women’s World Cup. She had injured her ankle during India’s match against the Netherlands. Shreyanka, who had to leave the…

    Joe Root: जो रूट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ऐसा करने करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

    Last Updated:June 19, 2026, 05:21 IST Joe Root World Record: टेस्ट क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार जो रूट ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसके…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading