वैभव सूर्यवंशी से पहले ही इंग्लैंड पहुंचे उनके पापा, दुनिया के बड़े बिजनेसमैन से सुनते रहे लाडले की तारीफ


होमखेलक्रिकेटवैभव से पहले ही इंग्लैंड पहुंचे पापा, दिग्गज बिजनेसमैन से सुनी लाडले की तारीफ

Last Updated:

vaibhav suryavanshi father met Laxmi mittal: वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने एक पोस्ट में कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘लंदन में राजस्थान रॉयल्स के मालिक मित्तल जी, आदित्य मित्तल और मनोज बदाले जी से मिलने का सौभाग्य मिला. राजस्थान रॉयल्स के सीईओ आलोक जी और रोमी जी भी साथ में हैं.’ बता दें कि वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं.

वैभव से पहले ही इंग्लैंड पहुंचे पापा, दिग्गज बिजनेसमैन से सुनी लाडले की तारीफZoom

मित्तल परिवार से मिले वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव.

नई दिल्ली. बिहार के समस्तीपुर से निकलकर भारतीय क्रिकेट में धूम मचाने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले ही वैभव के नाम का डंका सात समंदर पार लंदन में बजने लगा है. टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे से पहले एक तरफ जहां वैभव की नजरें आयरलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने पर हैं तो वहीं, उनके पिता संजीव सूर्यवंशी लंदन में हैं. आयरलैंड सीरीज के बाद वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे, जहां 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए वैभव को भी टीम में चुना गया है.

वैभव के इंग्लैंड पहुंचने से पहले लंदन में मौजूद उनके पिता ने दुनिया के अरबपति बिजनेसमैन में शुमार लक्ष्मी मित्तल और आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के मालिक (मित्तल परिवार) से मुलाकात की. संजीव सूर्यवंशी इस दौरान राजस्थान के सीईओ और मैनेजर से भी मिले. वैभव आईपीएल में इसी टीम के लिए खेलते हैं. जाहिर है वैभव जिस तरह का खेल दिखा रहे हैं उनकी हर कोई तारीफ ही कर रहा है, ऐसे में लक्ष्मी मित्तल ने भी युवा बैटर की तारीफों के पुलिंदे ही बांधे होंगे.

सोशल मीडिया पर क्या लिखा?
संजीव सूर्यवंशी ने फेसबुक पोस्ट में इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘लंदन में राजस्थान रॉयल्स के मालिक मित्तल जी, आदित्य मित्तल और मनोज बधाले जी से मिलने का सौभाग्य मिला. राजस्थान रॉयल्स के सीईओ आलोक जी और रोमी जी भी साथ में हैं.’

वैभव की नजर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने पर
भारत के लिए लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू किया था. उस समय उनकी उम्र महज 16 साल और 205 दिन थी. हालांकि, उनके इस रिकॉर्ड को वैभव द्वारा आगामी आयरलैंड दौरे पर तोड़ने की उम्मीद जताई जा रही है. पहले ही सबसे कम उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ी बने चुके वैभव सूर्यवंशी का आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू तय माना जा रहा है. अगर ऐसा हुआ तो वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनकर इतिहास रच देंगे.

क्या इंग्लैंड में मिलेगा मौका?
देखना यह भी होगा कि इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में चुने गए वैभव को प्लेइंग-11 में मौका मिलता है या नहीं। वैभव ने बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपनी कितनी मजबूत साख बना ली है. अब फैंस को इंतजार है कि जब वैभव इंग्लैंड की धरती पर बल्ला थामेंगे, तो वहां भी रनों की बरसात करेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ भारत को 5 टी20 मैच खेलने हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    OPINION: जूते कम बिके सफेद जर्सी नहीं पहनूंगा… विराट को आखिर टेस्ट क्रिकेट से इतनी दिक्कत क्यों?

    होमखेलक्रिकेटजूते कम बिके सफेद जर्सी नहीं पहनूंगा… विराट को टेस्ट से इतनी दिक्कत क्यों?Last Updated:June 23, 2026, 07:43 ISTभारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली ने हाल ही में ये कहा…

    श्रीलंका से लौटते ही तिलक वर्मा ने मचाई तोड़फोड़, तेलंगाना टी20 लीग के डेब्यू में ठोका तूफानी शतक

    होमखेलक्रिकेटश्रीलंका से लौटते ही तिलक वर्मा ने तेलंगाना टी20 लीग में ठोका शतक Last Updated:June 23, 2026, 05:38 IST भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा इन दिनों हर…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading