घर में बनाए निजी फोटो और वीडियो…! क्रिकेटर शशांक सिंह ने मारपीट के लगे आरोपों को किया खारिज, किए कई खुलासे


Last Updated:

आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह, उनके पिता और ड्राइवर के खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले में सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके परिवार ने किसी के साथ मारपीट नहीं की. उनका दावा है कि शिकायतकर्ता खुद को रसोइया बताकर उनके घर आया था, लेकिन वह खाना बनाना नहीं जानता था और बिना अनुमति घर के अंदर निजी फोटो और वीडियो बना रहा था.

क्रिकेटर शशांक सिंह ने मारपीट के लगे आरोपों को किया खारिज, किए कई खुलासेZoom

पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह की फोटो

भोपाल: आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह ने उनके पिता और ड्राइवर के खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले में नया एक मोड़ आ गया है. शशांक सिंह ने उन पर, पिता और ड्राइवर पर लगे आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि उनके परिवार की ओर से किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई. शशांक ने दावा किया है कि शिकायत करने वाला कर्मचारी उनके घर के अंदर बिना अनुमति के निजी तस्वीरें और वीडियो बना रहा था, जिस पर उसे रोका गया.

शशांक सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए कहा, हमने उसे बंधक नहीं बनाया. यह सच है कि वह खुद को रसोइया (कुक) बताकर हमारे घर आया, लेकिन वह खाना बनाना नहीं जानता था. वह सिर्फ मौज-मस्ती कर रहा था, घर के अंदर वीडियो और फोटो बना रहा था, यहां तक कि मेरे कमरे में भी चला जाता था.

उसके फोन में थे निजी फोटो और वीडियो
शशांक ने कहा कि वह व्यक्ति घर में फोटो और वीडियो बना रहा था. जिसकी हरकत देख मुझे लगा कि वह चोरी करने के इरादे से आया था. हम बहुत भाग्यशाली हैं कि अब की जांच में कुछ भी चोरी सामने नहीं आई है. शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन में उनके घर के अंदर की कई तस्वीरें और वीडियो मिले थे. ये निजी फोटो थे, इसलिए उनकी मां ने उससे उन्हें तुरंत डिलीट करने के लिए कहा. शशांक ने बताया कि पुलिस ने अभी तक हमसे संपर्क नहीं किया है. जब हमने उस व्यक्ति को फोटो और वीडियो लेते हुए पकड़ा, तो मेरी बहन ने 100 नंबर पर कॉल करने का सुझाव दिया. लेकिन उसने मिन्नतें की, और मैंने उसे जाने दिया.

पुलिस शुरू की मामले की जांच
इस बीच, एडिशनल DCP (जोन-1) रश्मि अग्रवाल दुबे ने बताया कि मारपीट की शिकायत के आधार पर रतिबाद पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि कल रातीबड़ थाने में मारपीट की घटना को लेकर मिली शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई. इस मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है. इनमें शैलेश सिंह, उनके बेटे और उनका ड्राइवर शामिल हैं. उनके बेटे (क्रिकेटर शशांक सिंह) का नाम भी एफआईआर में दर्ज है. एडीसीपी ने बताया कि शिकायतकर्ता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी. तौर पर, ऐसा नहीं लगता कि इस घटना में बहुत गंभीर मारपीट हुई है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    AUS-W vs WI-W, Women’s T20 World Cup 2026: West Indies looks to spring a semifinal surprise against Australia

    London is cooling down. You don’t find, at the moment, people travelling with their small, portable fans, or even one of those hand fans that Jane Austen’s heroines from the…

    स्टोक्स की सोच क्यों नहीं बदल पाए कोच, मैक्कुलम ने दिया पूर्व कप्तान को लेकर बड़ा बयान, हंसी ने सब समझा दिया

    होमखेलक्रिकेटस्टोक्स की सोच क्यों नहीं बदल पाए कोच, मैक्कुलम कप्तान को नहीं मना पाए Last Updated:June 30, 2026, 14:59 IST मैकुलम ने कहा, “मैंने उसे समझाने की कोशिश की.” “जब…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading