स्टोक्स की सोच क्यों नहीं बदल पाए कोच, मैक्कुलम ने दिया पूर्व कप्तान को लेकर बड़ा बयान, हंसी ने सब समझा दिया


होमखेलक्रिकेटस्टोक्स की सोच क्यों नहीं बदल पाए कोच, मैक्कुलम कप्तान को नहीं मना पाए

Last Updated:

मैकुलम ने कहा, “मैंने उसे समझाने की कोशिश की.” “जब उसने मुझे बताया कि वह रिटायर होने जा रहा है, पहले मैंने उसे मनाने की कोशिश की (हंसते हुए) और… फिर साफ हो गया कि उसने अपना फैसला कर लिया है और वह अपने फैसले से संतुष्ट है. 

स्टोक्स की सोच क्यों नहीं बदल पाए कोच, मैक्कुलम कप्तान को नहीं मना पाएZoom

इंग्लैंड के कोच मैकुलम ने की थी बेन स्टोक्स को रिटायरमेंट पर दोबारा विचार करने की कोशिश

 नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बीच में बेन स्टोक्स ने रिटायरमेंट की बत करके सबको हैरत में डाल दिया था.  इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने बताया कि उन्होंने बेन स्टोक्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला बदलने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन कप्तान ने तब तक अपना मन बना लिया था.

इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरा और आखिरी टेस्ट ट्रेंट ब्रिज में 160 रन से हारकर सीरीज़ 1-2 गंवा दी. लेकिन स्टोक्स ने मैच के चौथे दिन ही रिटायरमेंट का ऐलान कर सबको चौंका दिया. मैकुलम ने कहा, “मैंने उसे समझाने की कोशिश की.” “जब उसने मुझे बताया कि वह रिटायर होने जा रहा है, पहले मैंने उसे मनाने की कोशिश की (हंसते हुए) और… फिर साफ हो गया कि उसने अपना फैसला कर लिया है और वह अपने फैसले से संतुष्ट है.

स्टोक्स की सोच नहीं बदल पाए कोच

मैकुलम ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा. “उसके बाद बस थोड़ी उदासी महसूस हुई क्योंकि हम चार साल से साथ हैं और ये सफर बहुत शानदार रहा है. मुझे बहुत गर्व है कि मैं स्टोक्स के साथ इतने करीब से काम कर पाया और उसे दोस्त मानता हूं, अच्छा दोस्त. मैकुलम ने स्टोक्स के कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर योगदान की तारीफ की और उसे “लोगों का नेता” कहा. “वह लोगों का नेता है, लोग उसे हर जगह फॉलो करते हैं, चाहे मैदान पर हो, ड्रेसिंग रूम में हो या टीम होटल में, लोग उसे फॉलो करते हैं क्योंकि वह बहुत जिंदादिल और बड़ी शख्सियत है और उसके विचारों और तरीकों में विश्वास है.

शानदार विदाई के हकदार स्टोक्स

क्रिकेट में जहां बहुत सारी अनिश्चितताएं होती हैं, वह एक स्थिरता लाता है वह हर हालात में पूरी तरह विश्वास रखता है. मुझे लगता है इससे उसके आसपास के लोगों को बहुत सुकून मिलता है,” उन्होंने कहा. “हम बेन को बहुत मिस करेंगे, उसकी मौजूदगी, उसकी लीडरशिप और उसकी परफॉर्मेंस को मिस करेंगे और ऐसे खिलाड़ी को रिप्लेस करना मुश्किल है.” मैकुलम ने कहा कि स्टोक्स को फैंस से शानदार विदाई मिलनी चाहिए. “मैंने अपनी राय में काफी मजबूती से कहा कि हमें इसे जल्दी सार्वजनिक करना चाहिए क्योंकि वह ऐसा क्रिकेटर रहा है जिसने खेल को समाज के दूसरे हिस्सों तक पहुंचाया है और उसकी लोकप्रियता भी बहुत है.

आम लोगों के लीडर थे बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स अपने तरीके का नेता था जिसे हम सब पसंद करते थे. अब वहां कुछ काम करना पड़ेगा लेकिन यही चीजों की प्रकृति है. कोई हमेशा नहीं खेल सकता, कोई हमेशा कप्तान नहीं रह सकता. हम स्टोक्स के कप्तान के तौर पर उसके समय को सेलिब्रेट करना चाहते हैं और फिर समय के साथ आगे की बात सोचेंगे.” मैकुलम ने कहा कि अब वह इंग्लिश क्रिकेट को नए लीडर के साथ आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं. “इंग्लिश क्रिकेट के लिए मेरा उत्साह और कमिटमेंट कभी कम नहीं हुआ. मुझे पूरी उम्मीद है कि ये टीम आगे बढ़ सकती है,” उन्होंने कहा. “हमारी अपनी पहचान है लेकिन हम उसे और मजबूत करना चाहते हैं ताकि हम वही टीम बनें जो हम बनना चाहते हैं और इस देश के लोगों का प्रतिनिधित्व कर सकें,

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    घर में बनाए निजी फोटो और वीडियो…! क्रिकेटर शशांक सिंह ने मारपीट के लगे आरोपों को किया खारिज, किए कई खुलासे

    Last Updated:June 30, 2026, 16:00 ISTआईपीएल टीम पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह, उनके पिता और ड्राइवर के खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले में सभी आरोपों को खारिज करते हुए…

    Shashank Singh IPL Cricketer: मारपीट तो दूर मैं गाली भी नहीं देता…पुलिस FIR पर क्रिकेटर शशांक सिंह ने दिया सभी आरोपों का जवाब

    होमखेलक्रिकेटमारपीट तो दूर मैं गाली भी नहीं देता..IPL क्रिकेटर शशांक ने दिया आरोपों पर जवाब Last Updated:June 30, 2026, 14:06 IST Shashank Singh: क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड आईपीएस…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading