हारे हुए मैच में बांग्लादेशी बॉलर ने बनाया महारिकॉर्ड, मिचेल स्टार्क को छोड़ा पीछे


होमखेलक्रिकेटहारे हुए मैच में बांग्लादेशी बॉलर ने बनाया महारिकॉर्ड, स्टार्क को छोड़ा पीछे

Last Updated:

Taijul Islam surpasses mitchell starc: जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश के ताइजुल इस्लाम ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने पहली पारी में 138 रन देकर 7 विकेट चटकाए, जो उनके टेस्ट करियर का 19वां फाइव-विकेट हॉल है. इसके साथ ही वह टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाजों की टॉप-5 लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

हारे हुए मैच में बांग्लादेशी बॉलर ने बनाया महारिकॉर्ड, स्टार्क को छोड़ा पीछेZoom

ताइजुल इस्लाम ने 7 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड/

नई दिल्ली. भले ही हरारे में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश को जिम्बाब्वे के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा हो, लेकिन बांग्लादेश के अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ताइजुल ने इस मैच में व्यक्तिगत तौर पर एक ऐसा बड़ा मुकाम हासिल किया, जिसने उन्हें विश्व क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों की कतार में खड़ा कर दिया है. टेस्ट क्रिकेट में अपनी फिरकी का जादू बिखेरते हुए ताइजुल अब एक मामले में ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क से भी आगे निकल गए हैं. आइए जानते हैं ताइजुल इस्लाम के इस कारनामे के बारे में…

जिम्बाब्वे के खिलाफ ताइजुल का ‘पंजा’
जिम्बाब्वे की पहली पारी के दौरान बांग्लादेशी स्पिनर ताइजुल इस्लाम मेजबान बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 40.2 ओवरों में 138 रन देकर 7 विकेट चटकाए. यह ताइजुल के टेस्ट करियर का 19वां फाइव-विकेट हॉल (एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट) था. इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाजों की टॉप-5 लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

शाकिब की बराबरी की, मिचेल स्टार्क को पछाड़ा
इस पारी में 7 विकेट लेते ही ताइजुल इस्लाम ने कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया. ताइजुल ने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के 19 बार फाइव-विकेट हॉल लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. वहीं, ताइजुल अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क से इस मामले में आगे निकल गए हैं, जिनके नाम टेस्ट में 18 बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. खास बात यह है कि ताइजुल ने यह मुकाम सिर्फ 107 टेस्ट पारियों में हासिल किया, जबकि शाकिब ने 19 बार पांच विकेट लेने के लिए 121 पारियां ली थीं. वहीं, मिचेल स्टार्क को 18 बार पांच विकेट लेने के लिए 202 पारियां खेलनी पड़ी थीं.

टेस्ट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वलए बाएं हाथ के गेंदबाज

नामदेशफाइव-विकेट हॉल
रंगाना हेराथश्रीलंका34
वसीम अकरमपाकिस्तान25
डैनियल विटोरीन्यूजीलैंड20
ताइजुल इस्लामबांग्लादेश19
शाकिब अल हसनबांग्लादेश19
मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया18

जिम्बाब्वे के लिए ऐतिहासिक रहा मैच
जहां एक तरफ बांग्लादेश के लिए ताइजुल ने रिकॉर्ड बनाया, वहीं मेजबान जिम्बाब्वे के लिए यह जीत किसी उत्सव से कम नहीं थी. रनों और मार्जिन के लिहाज से यह जिम्बाब्वे की टेस्ट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत है. जिम्बाब्वे ने 25 से अधिक वर्षों में पहली बार लगातार दो टेस्ट मैच जीतने का कमाल किया है. इससे पहले उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में अफगानिस्तान को एक पारी और 73 रनों से हराया था.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    India vs England t20 series: वैभव सू्र्यवंशी के डब्यू के लिए कुछ घंटे का इंतजार, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे या नहीं चल जाएगा पता

    होमखेलक्रिकेटवैभव के डब्यू के लिए कुछ घंटे इंतजार, इंग्लैंड में खेलेंगे या नहीं चलेगा पताLast Updated:July 01, 2026, 09:13 ISTVaibhav sooryavanshi debut: सोशल मीडिया से लेकर तमाम पूर्व क्रिकेटर तक…

    भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 आज, मैच से पहले आई बुरी खबर, बारिश कर सकती है खेल खराब

    Last Updated:July 01, 2026, 05:21 IST India vs England 1st T20I Rain Forecast: भारत और इंग्लैंड के बीच आज होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मैच पर बारिश का खतरा मंडरा…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading