
Last Updated:
Vaibhav sooryavanshi debut: सोशल मीडिया से लेकर तमाम पूर्व क्रिकेटर तक वैभव सूर्यवंशी को टी20 में डेब्यू कराने की बात कह रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में उनको मौका नहीं दिया गया. अब इंग्लैंड के खिलाफ फैंस इस 15 साल के खिलाड़ी को खेलते देखना चाहते हैं. भारतीय समय के मुताबिक आज रात 10 बजे पहला टी20 मैच खेला जाना है.
वैभव के डब्यू के लिए कुछ घंटे इंतजार, इंग्लैंड खिलाफ खेलेंगे या नहीं चलेगा पता
नई दिल्ली. वर्ल्ड क्रिकेट में नई सनसनी बनकर उभरे वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू कब होगा ये सवाल हर तरह उठ रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जैसी तबाही उन्होंने बल्ले से मचाई इसके बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर भी उनको अपने यहां खेलते देखना चाहते हैं. आज रात 10 बजे इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच खेला जाना है. 5 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में उनको प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं ये देखना होगा. हालांकि टीम मैनेजमेंट लगातार वैभव के डेब्यू की बात टालता जा रहा है. मैच से एक दिन पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी नकारात्मक जवाब ही दिया.
आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद अब इंग्लैंड में टीम इंडिया खेलने उतरेगी. पहली बार आयरलैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद वैभव सूर्यवंशी को मौका दिए जाने की मांग और ज्यादा होने लगी है. टीम मैनेजमेंट की तरफ से लगातार इस सवाल पर जवाब दिया जा रहा है. पहले टीम के सहायक कोच ने रयान टेन डोएशेट ने कहा था कि वैभव भले ही तैयार नजर आ रहे हैं लेकिन इंतजार करना होगा. अब कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी ऐसा ही कुछ कहा.
अगले कुछ घंटे में हो जाएगा वैभव पर फैसला
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच रात 10 बजे खेलना है. टीम कॉम्बिनेशन पर कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच बात हो चुकी होगी. उन्होंने कोचिंग स्टाफ के साथ बैठकर तय कर लिया होगा कि किन 11 खिलाड़ियों को आज के मैच में उतारना है. प्री मैच कॉन्फ्रेंस में कप्तान ने साफ कहा कि वो विरोधी टीम को अपनी टीम नहीं बता सकते. ऐसे में हो सकता है कि वैभव को मौका की हवा बनाकर वो इंग्लिश टीम के साथ मैच से पहले माइंड गेम खेल रहे हों. क्या पता प्लेइंग इलेवन में वैभव को शामिल कर अचानक मेजबान को झटका दिया जाए.
क्या वैभव सूर्यवंशी की इंग्लैंड में होगा डेब्यू
अय्यर ने यह साफ नहीं किया कि क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को डरहम में होने वाले पहले T20I में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करेंगे या नहीं. उन्होंने 15 साल के इस खिलाड़ी पर भरोसा जताते हुए कहा कि जब भी उसे मौका मिलेगा, वह चमकेगा ही. पहले T20I से पहले चेस्टर-ले-स्ट्रीट में बात करते हुए श्रेयस ने प्लेइंग कॉम्बिनेशन का खुलासा नहीं किया. उन्होंने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “आप कभी नहीं कह सकते कि क्या होने वाला है. अभी हमारे हाथ बंधे हुए हैं कि हम क्या करेंगे. यह सब प्राइवेट है, टीम के अंदर की बात है. हम अपना कॉम्बिनेशन विपक्षी टीम को नहीं बता सकते.”
वैभव के सवाल पर श्रेयस अय्यर ने क्या कहा
उन्होंने कहा, “टीम में हर खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, सिर्फ किसी एक ने नहीं. हमें आत्मविश्वास बढ़ाना है. हर खिलाड़ी को मौका देना है. जिन्होंने भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताने में मदद की, वे इस फॉर्मेट को अच्छी तरह समझते हैं और टीम के लिए अहम रहे हैं. इसलिए उन्हें सपोर्ट करना बहुत जरूरी है. वैभव कमाल का टैलेंट है. जब भी उसे खेलने का मौका मिलेगा, वह जरूर अच्छा प्रदर्शन करेगा.”
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






