Sports

Women’s T20 World Cup Final: सबसे ज्यादा फाइनल खेलने का रिकॉर्ड… लॉर्ड्स में उतरते ही एलिस पेरी ने रचा इतिहास, एलिसा हीली के कीर्तिमान की बराबरी

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 5, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटसबसे ज्यादा फाइनल खेलने का रिकॉर्ड… लॉर्ड्स में उतरते ही पेरी ने रचा इतिहास

Last Updated:

Most Women’s T20 World Cup final appearance: ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलरांडर एलिस पेरी जैसे इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में खेलने उतरीं, उन्होंने इतिहास रच दिया. पेरी सबसे ज्यादा बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने वाली संयुक्त रूप से नंबर-1 खिलाड़ी बन गई हैं. उनका यह सातवां टी20 वर्ल्ड कप फाइनल है.

सबसे ज्यादा फाइनल खेलने का रिकॉर्ड... लॉर्ड्स में उतरते ही पेरी ने रचा इतिहासZoom

एलिस पेरी ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में रचा इतिहास.

नई दिल्ली. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जैसे ही ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी लॉर्ड्स के मैदान पर उतरीं, उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया. पेरी ने अपने करियर का सातवां महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलते हुए पूर्व साथी खिलाड़ी एलिसा हीली के सबसे ज्यादा फाइनल खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. अब दुनिया की कोई भी महिला क्रिकेटर टी20 वर्ल्ड कप के सात से ज्यादा फाइनल नहीं खेल सकी है.

एलिसा हीली के रिकॉर्ड की बराबरी
लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उतरते ही एलिस पेरी महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गईं. यह उनके करियर का सातवां टी20 विश्व कप फाइनल है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली के नाम था. अब दोनों खिलाड़ियों के नाम सात-सात फाइनल खेलने का अनूठा कीर्तिमान दर्ज हो गया है.

चोट के बावजूद फाइनल खेला फाइनल
एलिस पेरी का फाइनल खेलना कुछ दिन पहले तक तय नहीं माना जा रहा था. वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में बल्लेबाजी के दौरान उन्हें जांघ में हल्की परेशानी महसूस हुई थी, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चली गई थीं. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच शेली निट्शके ने मैच से पहले संकेत दिए थे कि अगर जरूरत पड़ी तो पेरी पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद फाइनल खेल सकती हैं.

कप्तान ने टॉस पर दिया बड़ा अपडेट
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिन्यू ने टॉस के दौरान पेरी की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि पेरी ने मैच से एक दिन पहले ट्रेनिंग में अच्छी तरह हिस्सा लिया और वह पूरी तरह तैयार नजर आईं. मोलिन्यू ने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पेरी की मौजूदगी से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है. एलिस पेरी पिछले डेढ़ दशक से ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट की सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल रही हैं. अपनी शानदार बल्लेबाजी, तेज गेंदबाजी और बड़े मुकाबलों में दबाव झेलने की क्षमता के दम पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को कई आईसीसी खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है.

लॉर्ड्स में इतिहास रचने का मौका
सातवां टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलकर एलिस पेरी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली. अब उनकी नजर इस रिकॉर्ड को जीत के साथ यादगार बनाने पर होगी. अगर ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड को हराने में सफल रहता है, तो पेरी अपने शानदार करियर में एक और विश्व कप ट्रॉफी जोड़ लेंगी और महिला क्रिकेट की महानतम खिलाड़ियों में अपनी विरासत को और मजबूत कर देंगी. ऑस्ट्रेलिया के पास रिकॉर्ड सातवां टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का मौका है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading