Last Updated:
Australia won Women’s T20 World Cup 2026: टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने मेजबान इंग्लैंड को 150 रन से आगे नहीं बढ़ने दिया. इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर यह रन बनाए. इसके बाद बड़ी ही आसानी से ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा भी कर लिया और सातवीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में यह खिताब जीता था.
ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब.
नई दिल्ली. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम बनी है. सोफी मोलिन्यू की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए ट्रॉफी जीती. इंग्लैंड को फाइनल में 7 विकेट से शिकस्त देकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया, जिसका गवाह ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड बना. इंग्लैंड ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने पूरा दम लगाया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने फिर साबित कर दिया कि बड़े मंच पर उसे हराना आसान नहीं है. ऑस्ट्रेलिया के लिए इस फाइनल में जीत की सूत्रधार रहीं, बेथ मूनी (64) और फीबे लिचफील्ड (48), जिन्होंने 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और 17.1 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया. बेथ मूनी को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में शानदार के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.
बिना कोई मैच हारे उठाई ट्रॉफी
ऑस्ट्रेलियाई को इस पूरे टूर्नामेंट में कोई भी टीम हराने में कामयाब नहीं हो सकी. ग्रुप स्टेज में उसने साउथ अफ्रीका और भारत जैसे मजबूत टीमों के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करते हुए टेबल टॉप किया और सेमीफाइनल में जगह पक्की की. सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के आगे वेस्टइंडीज ने भी घुटने टेक दिए और फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अजेय सिलसिला बरकरार रखते हुए एक और जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. महिला टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम की यह चौथी भिड़ंत थी, लेकिन इस बार भी उसे हार का सामना करना पड़ा.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
