Last Updated:
how much prize money received australia: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम को 23.4 लाख अमेरिकी डॉलर की प्राइज मनी मिली है. भारतीय रुपये में इसकी कीमत करीब 22.2 करोड़ रुपये है. सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, इंग्लैंड समेत अन्य सभी टीमों को भी आईसीसी की ओर से बड़ी रकम दी गई है.
टी20 वर्ल्ड कप जीतकर मालामाल हुई ऑस्ट्रेलिया.
नई दिल्ली. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब रिकॉर्ड सातवीं बार अपने नाम करने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया पर पैसों की भी जमकर बारिश हुई. लॉर्ड्स में इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी उठाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को करोड़ों रुपये की इनामी राशि मिली, जबकि फाइनल हारने के बावजूद इंग्लैंड की टीम भी मालामाल हुई. इस बार आईसीसी ने टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी में 10 प्रतिशत का इजाफा किया था, जिसका फायदा सभी टीमों को मिला. आइए जानते हैं कि चैंपियन से लेकर सेमीफाइनलिस्ट और ग्रुप स्टेज में खेलने वाली टीमों तक किसे कितनी रकम मिली.
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मिले इतने करोड़
इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को 23.4 लाख अमेरिकी डॉलर की प्राइज मनी मिली. भारतीय रुपये में इसकी कीमत करीब 22.2 करोड़ रुपये है. यह इनामी राशि सिर्फ ट्रॉफी जीतने का इनाम नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के शानदार प्रदर्शन की भी पहचान है. सातवीं बार विश्व चैंपियन बनने के साथ टीम ने इतिहास भी रच दिया.
The celebrations begin for Australia as they clinch the #T20WorldCup crown for the seventh time at Lord’s 🏆🎉
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
