Sports

Women’s T20 WC prize money: चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर बरसा पैसा, ग्रुप स्टेज में बाहर होकर भी मालामाल हुई टीम इंडिया

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 5, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटऑस्ट्रेलिया पर बरसा पैसा, ग्रुप स्टेज में बाहर होकर भी भारत को मिले करोड़ों

Last Updated:

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया. इस तरह ऑस्ट्रेलियन महिला टीम ने 7वीं बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को प्राइज मनी के रूप में मोटी रकम मिली. सिर्फ इतना नहीं, ग्रुुप स्टेज से बाहर होने वाली भारतीय टीम को भी करोड़ रुपए मिले.

ऑस्ट्रेलिया पर बरसा पैसा, ग्रुप स्टेज में बाहर होकर भी भारत को मिले करोड़ोंZoom

ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला टी20 विश्व कप का खिताब

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 7वीं बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टक्कर मेजबान इंग्लैंड से हुई थी. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को प्राइज मनी के रूप में मोटी रकम मिली. उप विजेता इंग्लैंड को भी करोड़ों रुपए मिले, जबकि ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाले भारत समेत टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली अन्य टीमों पर भी पैसों की बारिश हुई. ऐसे में आइए जानते हैं महिला टी20 विश्व कप के लिए क्या था प्राइज मनी हिसाब-किताब.

महिला टी20 विश्व कप के लिए कितना था प्राइज मनी

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए इस बार प्राइज मनी के लिए 8.76 मिलियन डॉलर लगभग 73.1 करोड़ रुपए थे. महिला टी20 विश्व कप के इतिहास का ये सबसे बड़ा प्राइज मनी पूल था और पिछली बार से ये 10 प्रतिशत ज्यादा है. इस बार टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया. टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली हर टीम को एक निश्चित प्राइज मनी पहले से तय कर दी गई थी. इसके अलावा सभी टीमों को हर एक मैच में जीत के लिए भी अतिरिक्त पुरस्कार राशि दी गई है.

चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को कितना पैसा मिला?

महिला टी20 विश्व कप 2026 की बात करें तो 7वीं बार चैंपियन बनने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को प्राइज मनी के रूप में 2.34 मिलियन डॉलर लगभग 19.5 करोड़ रुपए मिले, जबकि उपविजेता इंग्लैंड को 1.17 मिलियन डॉलर लगभग 9.7 करोड़ रुपए मिले हैं. इसके अलावा ,ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप स्टेज और नॉकआउट को मिलाकर 7 मैचों में जीत हासिल की और हर मैच के लिए उसे अतिरिक्त 31154 डॉलर लगभग 26 लाख रुपए भी मिले हैं. इसके साथ ही टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भी एक एक गारंटिड रकम 247500 डॉलर लगभग 2.06 करोड़ रुपए दी गई है.

भारतीय टीम को कितने पैसे मिले?

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम का आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा. टीम इंडिया इस बार ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई. ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने कुल पांच मैचों में अपना दम लगाया, जिसमें से उसे सिर्फ तीन में जीत मिल पाई. वहीं, टीम इंडिया के लिए प्राइज मनी की बात करें तो उसे पार्टिसिपेशन पेमेंट के रूप में 2.06 करोड़ रुपए मिले हैं. इसके अलावा टीम ने तीन जीत दर्ज की. इसका मतलब है कि उसे हर मैच में जीत के लिए 26 लाख रुपए अतिरिक्त मिले हैं. ये राशि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हर टीम को मिली है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading