Last Updated:
Happy Birthday Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 53 साल के हो गए हैं. सौरव गांगुली का टीम इंडिया के लिए करियर बहुत ही शानदार रहा है. उन्होंने लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए कप्तानी की. इसके अलावा युवराज सिंह, हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे स्टार प्लेयर को लाने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है.
सौरव गांगुली आज 53 साल के हुए
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली आज 53 साल के हो गए हैं. गांगुली ने टीम इंडिया के लिए साल 1992 में अपना वनडे डेब्यू किया था. इसके चार साल बाद उन्हें 1996 में टेस्ट में मौका मिला. गांगुली ने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास रच दिया था. सौरव गांगुली भारत के उन क्रिकेटरों में से हैं जिन्होंने न सिर्फ अपने खेल से बल्कि लीडरशिप से भी टीम को तराशने का काम किया. यही कारण है कि उनकी कप्तानी में टीम ने इंडिया में विदेशी धरती पर कोहराम मचाया.
सिर्फ इतना नहीं, सौरव गांगुली की कप्तानी में ही वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और जहीर खिलाड़ियों ने विश्व मंच पर में भारतीय क्रिकेट झंडा लहराया. ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं कैसा रहा ऑफ साइड भगवान कहे जाने वाले सौरव गांगुली का क्रिकेटिंग करियर उनकी कुछ खास उपलब्धियां.
सौरव गांगुली का करियर और उपलब्धियां
सौरल गांगुली का करियर बेहद शानदार और उतार-चढ़ाव से भरा रहा. उन्होंने 1992 में अपना पहला वनडे मैच खेला था, लेकिन असली पहचान उन्हें 1996 में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर अपने डेब्यू टेस्ट में मिली, जिसमें उन्होंने शानदार 131 रनों की पारी खेली थी. टेस्ट के अलावा वनडे में सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी इस फॉर्मेट की सबसे खतरनाक जोड़ियों में से एक गिनी जाती है.
सौरव गांगुली के करियर की बात करें तो वह टीम इंडिया के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे हैं. टेस्ट क्रिकेट में गांगुली ने 42.17 की औसत से 7212 रन बनाए. टेस्ट में उनके नाम 16 शतक और 35 अर्धशत दर्ज है. इसके अलावा वनडे की बात करें तो उन्होंने इस फॉर्मेट में 11363 रन बनाए हैं. वनडे में गांगुली का औसत 41.2 का रहा. इस फॉर्मेट में उन्होंने 22 शतक और 72 अर्धशतक लगाने का कारनामा किया.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
