
Last Updated:
अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मैच 125 रन के बड़े अंतर से हार गई, जो भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी हार बन गई. इस हार का असर इतना गहरा था कि श्रेयस ने टीम के प्रदर्शन को ‘घटिया’ और बल्लेबाजी को ‘बेहद खराब’ करार दिया जो कई पूर्व क्रिकेटर्स को नागवार गुजरा.
दिनेश कार्तिक ने भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी
नई दिल्ली. श्रेयस अय्यर बिल्कुल भी खुश नहीं हैं क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के नए टी20 कप्तान बनने के बाद से वह अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं. सबसे पहले, अय्यर की कप्तानी में टीम को आयरलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज हार का सामना करना पड़ा, जहां उन्हें क्लीन स्वीप कर दिया गया. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो हार ने सीरीज जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. हालात और खराब तब हो गए जब हालिया समय में कप्तान के तौर पर अय्यर ने 12 में से सिर्फ 1 मैच जीता है यह रिकॉर्ड निश्चित तौर पर उन्हें परेशान कर रहा होगा.
अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मैच 125 रन के बड़े अंतर से हार गई, जो भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी हार बन गई. इस हार का असर इतना गहरा था कि श्रेयस ने टीम के प्रदर्शन को ‘घटिया’ और बल्लेबाजी को ‘बेहद खराब’ करार दिया. अब भारत के सामने ‘करो या मरो’ की स्थिति है, जहां सीरीज में सम्मान बचाने के लिए उन्हें बाकी दोनों मैच जीतने होंगे. इसके लिए जरूरी है कि एक निराश श्रेयस अय्यर खुद आगे आएं और बल्ले से लगातार बेहतर प्रदर्शन करें.
गुस्से को पालना सीखो श्रेयस
भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभालने के बाद से श्रेयस अय्यर ने पांच मैचों में कुल 123 रन बनाए हैं. इनमें से दो पारियों में वह सिंगल डिजिट स्कोर (आयरलैंड के खिलाफ 3 रन और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 5 रन) पर आउट हुए, जबकि बाकी तीन मैचों में उन्होंने दो अंकों का स्कोर बनाया (आयरलैंड के खिलाफ 10, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में 68 और दूसरे में 37 रन). नंबर-4 जैसे अहम स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए अय्यर के लिए निरंतरता बेहद जरूरी है, खासकर तब जब ओपनर और नंबर-3 बल्लेबाज भी इस सीरीज में संघर्ष कर रहे हैं.
पंजाब वाला सरपंच चाहिए
हालांकि कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर को टीम के खराब प्रदर्शन की निराशा को अपने खेल पर हावी नहीं होने देना होगा. पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक भी इसी राय से सहमत हैं. उनका मानना है कि जब अय्यर अच्छा खेलते हैं, तो टीम का चेहरा बदल जाता है, जैसा कि उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाया है. कार्तिक ने से कहा, “आप देख सकते थे कि वह कितने निराश और थोड़े परेशान थे, और गुस्सा होना स्वाभाविक भी है लेकिन श्रेयस अय्यर को जानते हुए वह वापसी करेंगे, क्योंकि वह इस बल्लेबाजी क्रम के बेहद अहम खिलाड़ी हैं. जब वह रन बनाते हैं, तो टीम बिल्कुल अलग नजर आती है, जैसा हमने पंजाब किंग्स के लिए भी देखा है.
बल्लेबाजों को भरोसा चाहिए
श्रेयस अय्यर के गुस्से को समझना भी जरूरी है, क्योंकि वह पहले से ही भारी दबाव में हैं. उन्होंने एक टी20 विश्व कप जीतने वाले कप्तान की जगह ली है, और ऐसे में उम्मीदें और भी बढ़ जाती हैं. दूसरी ओर, टीम इंडिया की बल्लेबाजी पिछले पांच टी20 मैचों में बेहद खराब रही है इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में तो हालात और भी खराब रहे, जब पावरप्ले के भीतर ही पांच बल्लेबाज आउट हो गए और पूरी टीम सिर्फ 76 रन पर सिमट गई. यही वजह है कि अय्यर ने बल्लेबाजी को ‘बेहद खराब’ बताया और हार के बाद काफी निराश नजर आए. कार्तिक ने आगे कहा, “हाँ, भारत ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. यह लंबे समय में सबसे खराब बल्लेबाजी प्रदर्शनों में से एक रहा लेकिन यह थोड़ा हैरान करने वाला भी था कि कप्तान ने बल्लेबाजी इकाई पर इतनी सख्ती से टिप्पणी की। उन्होंने ‘घटिया’ और ‘बेहद खराब’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया.
About the Author

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





