Sports

मंधाना-हरमनप्रीत और दीप्ति के दम पर भारत ने बनाए 285 रन, इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर लड़खड़ाया

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 10, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटमंधाना-हरमनप्रीत के दम पर भारत ने बनाए 285 रन, इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर लड़खड़ाया

Last Updated:

India women vs England women test day 1 report: लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के पहले दिन भारतीय महिला टीम ने स्मृति मंधाना (83), कप्तान हरमनप्रीत कौर (58) और दीप्ति शर्मा (57) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत अपनी पहली पारी में 285 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. जवाब में, दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 11 ओवरों में 1 विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं. भारत की क्रांति गौड़ ने टैमी ब्यूमोंट (2) को आउट कर टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई. इंग्लैंड अभी भारत से 264 रन पीछे है.

मंधाना-हरमनप्रीत के दम पर भारत ने बनाए 285 रन, इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर लड़खड़ायाZoom

भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए.

नई दिल्ली. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच शुरू हुए एकमात्र टेस्ट मैच का पहला दिन बेहद रोमांचक रहा. स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी में 285 रन बनाए, जिसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 1 विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड अभी भारत के स्कोर से 264 रन पीछे है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर शेफाली वर्मा खाता खोले बिना ही लॉरेन फाईलर की गेंद पर एमी जोन्स को कैच दे बैठीं. इसके बाद यास्तिका भाटिया भी सिर्फ 12 रन बनाकर लॉरेन बेल का शिकार बनीं.

संकट के समय स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने एक छोर संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने 108 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 83 रनों की शानदार पारी खेली. उन्हें जेमिमा रोड्रिग्स (35 रन) का अच्छा साथ मिला. जेमिमा के आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला. हरमनप्रीत ने 121 गेंदों में 58 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए.

निचले क्रम का योगदान और इंग्लैंड की गेंदबाजी
मध्यक्रम में दीप्ति शर्मा ने भी बेहतरीन अर्धशतक जमाया. उन्होंने 87 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 57 रन बनाए. ऋचा घोष (13 रन) और स्नेह राणा (13 रन) ने कुछ देर टिकने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय टीम का निचला क्रम ज्यादा देर संघर्ष नहीं कर सका. सयाली सतघारे और क्रांति गौड़ 1-1 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि श्री चरणी 3 रन पर नाबाद रहीं. पूरी भारतीय टीम 74.5 ओवरों में 285 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड की ओर से स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 68 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा लॉरेन फाईलर, इसाबेल वोंग और मैडी विलियर्स को 2-2 सफलताएं मिलीं, जबकि लॉरेन बेल ने 1 विकेट लिया.

इंग्लैंड की सतर्क शुरुआत, क्रांति गौड़ को मिला पहला विकेट
285 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी खेलने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को सिर्फ 2 रन के निजी स्कोर पर क्रांति गौड़ ने एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद सलामी बल्लेबाज माइया बुशियर और कप्तान हीथर नाइट ने बेहद रक्षात्मक खेल दिखाया और इंग्लैंड को कोई और झटका नहीं लगने दिया. दिन का खेल खत्म होने तक माइया बुशियर 17 रन और हीथर नाइट 1 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं.

भारत की तरफ से गेंदबाजी में क्रांति गौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 2 मेडन फेंककर महज 8 रन दिए और 1 विकेट निकाला. सयाली सतघारे ने 5 ओवर में 13 रन दिए, जबकि स्नेह राणा ने 1 ओवर मेडन डाला. मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की नजरें बड़ी साझेदारी कर भारत के स्कोर के करीब पहुंचने पर होंगी, वहीं भारतीय गेंदबाज सुबह के सत्र में जल्द से जल्द विकेट चटकाकर मेजबान टीम पर दबाव बनाना चाहेंगे.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading