Sports

IND vs ENG: बदल गया मैच देखने का समय, भारत- इंग्लैंड पांचवें टी20 मुकाबले को टीवी- मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 10, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटभारत- इंग्लैंड 5वां T20, बदल गया समय, टीवी- मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

Last Updated:

IND vs ENG 5th T20 Live Streaming: भारतीय क्रिकेट टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 11 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और सीरीज के अंतिम टी20 मैच में उतरेगी. भारतीय टीम इस सीरीज को पहले ही हार चुकी है. वह साख की आखिरी टी20 में साख की लड़ाई लड़ेगी. भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टी20 मैच को देखने के लिए आपको समय का ध्यान रखना होगा.

भारत- इंग्लैंड 5वां T20, बदल गया समय, टीवी- मोबाइल पर ऐसे देखें लाइवZoom

भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 मैच का समय बदल गया है.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है. शुरुआती मैचों में खराब प्रदर्शन और हार के सिलसिले के बाद भारतीय टीम के लिए यह दौरा बेहद निराशाजनक रहा है. ब्रिस्टल में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. इस करारी हार के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम सीरीज भी गंवा बैठी है. मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज में अजेय बढ़त बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है. भले ही सीरीज का फैसला हो चुका हो और यह मेजबान टीम के नाम हो, लेकिन पांचवां और आखिरी मुकाबला भारतीय टीम के लिए अपनी साख और सम्मान बचाने का आखिरी मौका है. ऐसे में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी हर हाल में इस मैच को जीतकर जीत के साथ दौरे का अंत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मैच का समय बदल गया है.

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाने वाला है. इस आखिरी जंग के लिए दोनों टीमें साउथैम्प्टन के ऐतिहासिक ‘द रोज बाउल स्टेडियम’ में आमने-सामने होंगी. सीरीज के नतीजे को देखते हुए भले ही यह मैच महज एक औपचारिकता नजर आ रहा हो, लेकिन क्रिकेट फैंस की नजरें इस पर टिकी होंगी. भारतीय टीम जहां इस मैच को जीतकर अपनी गलतियों को सुधारना चाहेगी, वहीं इंग्लैंड की टीम अपने घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप जैसी बड़ी जीत दर्ज कर सीरीज का समापन शानदार अंदाज में करने की फिराक में होगी. श्रेयस अय्यर के लिए एक कप्तान के तौर पर यह मुकाबला अपनी रणनीति और नेतृत्व क्षमता को साबित करने की बड़ी चुनौती है.

भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 मैच का समय बदल गया है.

मैच के समय में बड़ा बदलाव
इस पूरी सीरीज के दौरान मैचों के समय में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. अब आखिरी मैच में भी एक बार फिर समय को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके बारे में फैंस को जानना बेहद जरूरी है. सीरीज के पिछले मैचों की तरह यह आखिरी मुकाबला रात 10:00 बजे से शुरू नहीं होगा. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. टॉस के ठीक आधे घंटे बाद, यानी शाम 7:00 बजे से मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी. मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोटर्स नेटवर्क पर होगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. समय में इस बदलाव के कारण दर्शकों को शाम से ही इस रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा.

साउथैम्प्टन में भारत का रिकॉर्ड
साउथैम्प्टन का द रोज बाउल स्टेडियम भारतीय टीम के लिए अनजान नहीं है, लेकिन टी20 फॉर्मेट में यहां टीम इंडिया का अनुभव काफी कम रहा है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अभी तक सिर्फ 1 टी20 मैच ही खेला है. यह मुकाबला साल 2022 में खेला गया था, जहां भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 50 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाई थी. उस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप भारतीय गेंदबाजों के सामने बिखर गई थी और पूरी टीम महज 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. इस बार भी भारतीय फैंस को अपनी टीम से ठीक ऐसे ही आक्रामक और दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है, ताकि सीरीज का अंत एक जीत के साथ हो सके.

मौजूदा सीरीज के खेले गए 4 मुकाबलों पर एक नजर
इस 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की शुरुआत से ही किस्मत और प्रदर्शन ने साथ नहीं दिया. आइए नजर डालते हैं कि अब तक इस सीरीज का क्या हाल रहा है. सीरीज का पहला मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाना था, लेकिन यह मुकाबला बारिश की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके धुल गया था. इसके बाद मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 4 विकेट से मात दी और सीरीज में बढ़त बना ली.

तीसरे मैच में भारतीय टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं. नॉटिंघम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने एकतरफा खेल दिखाते हुए भारत को 125 रनों के विशाल अंतर से रौंदा था. इस करारी हार ने भारतीय टीम के आत्मविश्वास को हिलाकर रख दिया. सीरीज को जीवंत रखने के इरादे से भारतीय टीम चौथे मैच में उतरी, लेकिन ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेले गए इस मैच को भी इंग्लैंड ने 9 विकेट से आसानी से अपने नाम कर लिया. इसी हार के साथ भारत ने सीरीज भी गंवा दी.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading