Sports

आईपीएल ने बर्बाद कर दिया… संजय मांजरेकर ने लगाई अजीत अगरकर की क्लास, एक्स पर जमकर सुनाया

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 12, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटIPL ने बर्बाद कर दिया… मांजरेकर ने लगाई अगरकर की क्लास, एक्स पर जमकर सुनाया

Last Updated:

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया को 4-0 से मिली हार से पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर बुरी तरह निराश हैं. मांजरेकर ने टीम इंडिया के सिलेक्टर्स की आलोचना करते हुए एक्स पर लिखा कि हार का जिम्मेदार खिलाड़ी नहीं, बल्कि आईपीएल और सिलेक्टर्स की बेवकूफी है. इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही.

IPL ने बर्बाद कर दिया... मांजरेकर ने लगाई अगरकर की क्लास, एक्स पर जमकर सुनायाZoom

संजय मांजरेकर ने की सिलेक्टर्स की जमकर आलोचना

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. मांजरेकर का मानना है कि हार के लिए खिलाड़ियों को दोष देने के बजाय आईपीएल से जुड़ी समस्याओं को दूर करें. इसके अलावा उन्होंने कहा कि टीम का चयन आईपीएल के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए.

मौजूदा चैंपियन भारत के लिए यह दौरा निराशाजनक रहा. आयरलैंड से 0-2 से हारने के बाद उसे पांच मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड के हाथों 0-4 से करारी हार का सामना करना पड़ा. मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, ‘‘विदेशी धरती पर मिली इस हार के लिए खिलाड़ियों को आसानी से जिम्मेदार ठहराया जा सकता है लेकिन मुझे लगता है कि उन लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए जिन्होंने आईपीएल को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल बना दिया है जिससे भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव पड़ता है.’’

विदेशी धरती पर बढ़ने वाली है टीम इंडिया की मुश्किलें-मांजरेकर

उन्होंने कहा, ‘‘चयनकर्ताओं के लिए चुनौती यह है कि वे आईपीएल के प्रदर्शन के दबाव में आए बिना ऐसे बल्लेबाजों का चयन करें जो विदेशों में अच्छा खेल सकते हैं. उन्हें ऐसे बल्लेबाजों की पहचान करके उन्हें ही भारत के लिए चुनना चाहिए. भारत को अब टी20 क्रिकेट में अपने अधिकतर मैच विदेशों में खेलने हैं. अब घरेलू क्रिकेट का मजा खत्म हो चुका है.’’

आईपीएल की अक्सर इस बात के लिए आलोचना की जाती रही है कि उसमें बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिचें तैयार की जाती हैं जिससे ‘पावर-हिटिंग’ को बढ़ावा मिलता है. इसके अलावा आईपीएल में बाउंड्री भी छोटी होती हैं. ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के नियम ने भी खेल को बल्लेबाजों के लिए अधिक अनुकूल बना दिया है. सिर्फ मांजरेकर ही नहीं, इंग्लैंड के कुछ क्रिकेटरों ने भी आईपीएल की आलोचना की. बता दें कि टीम इंडिया आईपीएल खत्म होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहली बड़ी सीरीज खेलने मैदान पर उतरे थे, जिसमें वह बुरी तरह से फ्लॉप रहे.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading