Dharm & Motivation

नेतृत्व क्षमता और स्पष्टवादिता के साथ ही अग्नि तत्व की राशियों में मिलते हैं 5 विशेष गुण, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 13, 2026
1 min read 1.2k views

अग्नि तत्व के अंतर्गत राशिचक्र की 3 राशियां आती हैं। इनमें सबसे पहला नंबर आता है मेष राशि का, इसके बाद सिंह और अंत में धनु। इन 3 राशियों के ऊर्जा के स्रोत स्वयं सूर्य ग्रह माने जाते हैं। इन राशियों के कुछ गुण इन्हें जीवन में सफलता और ख्याति दिलाने वाला माने जाते हैं। आइए जान लेते हैं इन गुणों के बारे में।

ऊर्जा से भरे हुए

अग्नि तत्व की तीनों ही राशियों को ऊर्जा से भरा हुआ माना जाता है। इनकी ऊर्जा को सही मार्गदर्शन मिलता है तो जीवन में ऊंचाइयों तक ये पहुंच सकते हैं। कार्य कोई भी हो ऊर्जा के साथ शुरू करना इन्हें आता है।

उत्साही

मेष, सिंह और धनु तीनों ही राशियों के लोग उत्साह से भरे आपको हमेशा दिख सकते हैं। जीवन के किसी भी दौर से ये गुजर रहे हों इनके उत्साह में कमी बमुश्किल ही आती है। अग्नि तत्व की इन राशियों की कुंडली में सूर्य ग्रह शुभ है तो अवश्य ही शुभ परिणाम इनको मिलते हैं। कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कहां है यानि सूर्य किस भाव में हैं ये आपको जान लेना चाहिए।।

साहस से भरे हुए

अग्नि तत्व की राशियों के लोग साहसी माने जाते हैं और अक्सर ये जीवन में बड़े-बड़े रिस्क उठाते हैं। इनकी नीडरता के चलते कई बार ये परेशानियों में पड़ सकते हैं लेकिन परेशानियों से निकलना भी इनको भलीभांति आता है।

नेतृत्व कौशल

क्योंकि अग्नि तत्व की तीनों ही राशियों पर सूर्य ग्रह का प्रभाव होता है और सूर्य ग्रहों के राजा हैं इसलिए अग्नि तत्व की राशियों को भी अच्छा लीडर माना जाता है। अपने नेतृत्व करने की क्षमता के चलते ये उच्च पदों तक पहुंच सकते हैं।

स्पष्टवादिता

इन तीनों ही राशियों को स्पष्टता से अपनी बात रखना पसंद आता है। ज्योतिष के अनुसार चाटुकारिता और चापलूसी करना इनको न भाता है और ना ही ऐसे लोगों के संपर्क में रहना ये पसंद करते हैं तो चापलूसी करते हैं। इनके साथ रिश्ते अच्छे रखने के लिए स्पष्टता से बात करना बेहद जरूरी माना जाता है।

अगर आपकी राशि भी मेष, सिंह और धनु है या आप इन तीन लग्नों में पैदा हुए हैं तो ऊपर बताई गई विशेषताएं आप में भी देखने को मिल सकती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

14 जुलाई को स्वराशि कर्क में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सुखद बदलाव

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading