Dharm & Motivation

प्लूटो का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर, 13 जुलाई से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी नई शुरुआत

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 13, 2026
1 min read 1.2k views

प्लूटो को यम के नाम से भी जाना जाता है। ये ग्रह बेहद धीमी गति से चलता है। धर्म-ज्योतिष में इसे छिपी हुई शक्तियों, अंत, नई शुरुआत, नियंत्रण और आंतरिक शक्ति का प्रतीक माना जाता है। तो वहीं उत्तराषाढ़ा नक्षत्र को दीर्घकालिक सफलता, अनुशासन, नेतृत्व और जीत का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस नक्षत्र में प्लूटो का गोचर बेहद प्रभावशाली होता है। ज्योतिष अनुसार 13 जुलाई को होने वाला ये गोचर 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इन राशियों को जीवन में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए प्लूटो का नक्षत्र गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा। कार्यक्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने या फिर नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए ये समय शुभ दिखाई दे रहा है। कार्यस्थल पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए ये नक्षत्र गोचर बेहद शुभ दिखाई दे रहा है। आपको हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। पैतृक संपत्ति या पुराने निवेश से अच्छा लाभ पाने में सफल रहेंगे। जीवन में कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। नया मकान या वाहन खरीदने के आसार हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए ये गोचर शानदार साबित होगा। आपको करियर में लाभ पाने के सुनहरे मौके मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया रहेगी। बिजनेस में कुछ नया कर सकते हैं। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए यह गोचर टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। आप लंबे समय से जिस चीज को लेकर परेशान थे अब आपकी वो परेशानी दूर होने वाली है। बिजनेस में आप कोई बड़ी डील फाइनल करने में कामयाब रहेंगे। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। नया मकान या नया वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सूर्य-चंद्रमा के बीच 16 जुलाई को बनेगा बेहद शुभ राशि परिवर्तन योग, 3 राशियों के अच्छे दिन हो सकते हैं शुरू

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading