Dharm & Motivation

ऑफिस डेस्क पर रखें ये 2 चीजें, वास्तु के अनुसार दूर भागेगी हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा और खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 13, 2026
1 min read 1.2k views

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके करियर में तरक्की हो। लेकिन कई बार पूरी कोशिश करने के बाद भी सफलता में रुकावट महसूस होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, वर्कप्लेस पर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी इसका एक कारण मानी जाती है। ऐसी स्थिति में कुछ आसान वास्तु उपाय अपनाकर वर्क डेस्क के माहौल को सकारात्मक बनाया जा सकता है। चलिए जानते हैं ऑफिस डेस्क पर रखी जाने वाली ऐसी ही दो चीजों के बारे में, जो माहौल को पॉजिटिव बनाती है और आपकी तरक्की में भी सहायक मानी जाती है। हालांकि, इन्हें वर्क डेस्क पर रखने के भी कुछ वास्तु नियम होते हैं, जिनके बारे में यहां जानेंगे।

सेंधा नमक के नियम

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, सेंधा नमक को ऑफिस डेस्क पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम करने में मदद मिल सकती है। इसे हमेशा कांच के बर्तन में रखना चाहिए, ताकि यह दिखाई देता रहे। डेस्क के उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में सेंधा नमक रखना शुभ माना जाता है।

सेंधा नमक को समय-समय पर बदलना भी जरूरी बताया गया है। मान्यता है कि नमक आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर समाहित कर लेता है। इसलिए करीब 10 से 15 दिन बाद इसे बदल देना चाहिए और पुराने नमक को बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

फिटकरी के उपाय

फिटकरी को भी वास्तु में सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। इसे डेस्क पर रखने से काम में एकाग्रता बढ़ाने और सफलता के रास्ते खोलने में मदद मिल सकती है। फिटकरी को हमेशा लाल कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए, ताकि यह दिखे नहीं।

वास्तु के अनुसार, फिटकरी को लकड़ी, कांच या चांदी के बर्तन में रखना शुभ माना जाता है। इसे करीब 15 से 20 दिन बाद बदल देना चाहिए। पुरानी फिटकरी को पीसकर नाली में बहाने की सलाह दी जाती है।

दोनों को न रखें एक साथ

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, फिटकरी और सेंधा नमक दोनों को ऑफिस डेस्क पर रखा जा सकता है, लेकिन इन्हें एक साथ नहीं रखना चाहिए। दोनों चीजों को साथ रखने से ऊर्जा का संतुलन प्रभावित होने की मान्यता है। ऐसा करने से आपक काम करने वाली जगह के आसपास नेगेटिव एनर्जी का संग्रह बढ़ जाएगा, जिससे काम पर फोकस करने में परेशानी आ सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: मोती पहनने से पहले जान लें ये नियम, इन राशियों के लिए बन सकता है नुकसान की वजह

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading