Dharm & Motivation

सूर्य-चंद्रमा के बीच 16 जुलाई को बनेगा बेहद शुभ राशि परिवर्तन योग, 3 राशियों के अच्छे दिन हो सकते हैं शुरू

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 13, 2026
1 min read 1.2k views

सूर्य और चंद्रमा दोनों ही 16 जुलाई 2026 को राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य जहां मिथुन राशि से कर्क में प्रवेश करेंगे वहीं चंद्रमा कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर करेंगे। यानि सूर्य देव चंद्रमा की राशि कर्क में होंगे और चंद्रमा, सूर्य देव की राशि में। इसीलिए 16 जुलाई को राशि परिवर्तन योग सूर्य-चंद्रमा के बीच बनेगा। इस योग के चलते किन राशियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है, आइए जानते हैं।

मेष राशि

आपके लिए राशि परिवर्तन योग शुभ साबित हो सकता है। सूर्य, चंद्रमा की स्थिति के चलते आपका चतुर्थ और पंचम भाव सक्रीय अवस्था में होंगे। इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में मेष वालों को कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुए थे तो रिजल्ट आपके पक्ष में आ सकता है। इस राशि के कुछ लोग अपना काम शुरू करने में भी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। सूर्य, चंद्रमा की स्थिति के चलते आपके घर परिवार में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लग्न भाव में सूर्य ग्रह का गोचर होगा वहीं चंद्रमा आपकी राशि से द्वितीय भाव यानि धन भाव में प्रवेश करेंगे। ग्रहों की स्थिति से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा जो प्रयास बीते समय में किए गए हैं उनका भी अच्छा रिजल्ट आपको मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा क्योंकि गुरु ग्रह भी आपके लग्न भाव में अभी विराजमान हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय भी इस राशि के जातक बिता सकते हैं। सेहत में भी आपको अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

तुला राशि

सूर्य-चंद्रमा की स्थिति के चलते आपको पेशेवर जीवन में बड़ी उपलब्धियां मिलने के आसार हैं। कुछ लोगों को अचानक से पदोन्नति मिल सकती है या फिर आमदनी में इजाफा हो सकता है। काम का बोझ इस राशि के जातकों पर से कम होने के आसार हैं। जो लोग खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हैं उनको भी शुभ परिणाम मिल सकते हैं। विवाहित जातकों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।  घर वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने तुला राशि के कुछ लोग जा सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

उच्च राशि में स्थित गुरु के साथ सूर्य बनाएंगे युति, 16 जुलाई के बाद 3 राशियों को हो सकता है बड़ा धन लाभ

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading