160 पर गिर गए थे 4 विकेट, फिर सुंदर-अक्षर ने क्रीज पर जो किया, कप्तान शुभमन गिल का सीना चौड़ा हो गया


होमखेलक्रिकेट160 पर गिर गए थे 4 विकेट, फिर सुंदर-अक्षर ने जो किया, गिल का सीना चौड़ा हो गया

Last Updated:

Shubman gill statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 160 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद संकट में फंसी टीम इंडिया को अक्षर पटेल (नाबाद 57) और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) की जोड़ी ने उबारा. दोनों के बीच हुई 102 रनों की नाबाद साझेदारी के दम पर भारत ने 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. इस शानदार कमबैक से गदगद कप्तान शुभमन गिल ने मध्यक्रम की जमकर तारीफ की और साथ ही अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर टीम का मास्टरप्लान भी साझा किया.

160 पर गिर गए थे 4 विकेट, फिर सुंदर-अक्षर ने जो किया, गिल का सीना चौड़ा हो गयाZoom

इंग्लैंड पर जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल का आया पहला रिएक्शन.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय भारतीय टीम गहरे संकट में थी, लेकिन संकटमोचक बनकर उभरी वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल की जोड़ी ने हारी हुई बाजी को एकतरफा जीत में बदल दिया. इस शानदार कमबैक से कप्तान शुभमन गिल बेहद गदगद हैं और उन्होंने मैच के तुरंत बाद साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया का मास्टरप्लान भी जगजाहिर कर दिया है. 259 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. महज़ 160 रन के स्कोर पर टॉप ऑर्डर के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे और इंग्लैंड मैच पर शिकंजा कसता दिख रहा था.

यहां से वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और अक्षर पटेल (Axar Patel) ने न सिर्फ पारी को संभाला, बल्कि इंग्लैं के गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी. अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने पांचवें विकेट के लिए 102 रनों की मैच जिताऊ पार्टनरशिप की. दोनों ऑलराउंडर्स ने मुश्किल परिस्थितियों में बिना किसी दबाव के रन बनाए और टीम इंडिया को बेहद आसानी से जीत की दहलीज के पार ले गए.

इंग्लैंड पर जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल का आया पहला रिएक्शन.

‘जब लोअर-ऑर्डर मैच फिनिश करे तो सुकून मिलता है’ 
जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपने ऑलराउंडर्स और मध्यक्रम की तारीफों के पुल बांधे. गिल ने कहा, ‘मैच में एक वक्त हम पर भारी दबाव था, लेकिन जिस तरह से टीम ने वापसी की, वह काबिले तारीफ है. एक कप्तान के तौर पर आपको सबसे ज्यादा सुकून और भरोसा तब मिलता है, जब आपका मध्यक्रम और निचला मध्यक्रम जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेता है और मैच फिनिश करके लौटता है.’

साउथ अफ्रीका की पिचों की तैयारी और मिशन 2027
इस जीत के साथ ही कप्तान गिल ने साफ कर दिया कि भारतीय टीम की नजरें अभी से अगले साल (2027) साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी हैं. उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले मैचों में फैंस को कई नए कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकते हैं.’ गिल ने पिच और अपने प्लान को लेकर कहा, ‘हम लगातार अलग-अलग कॉम्बिनेशन्स को ट्राई करते रहेंगे ताकि यह पता चल सके कि बैटिंग और बॉलिंग दोनों विभागों में सबसे बेस्ट बैलेंस कहां मिलता है. यहां की परिस्थितियां काफी हद तक साउथ अफ्रीका जैसी ही हैं. पिच पर एक्स्ट्रा उछाल था और शुरुआत में बैटिंग आसान नहीं थी, हालांकि बाद में विकेट बेहतर होता गया.’

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading