Last Updated:
IND vs ENG, 1st ODI Turning point: तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर 1-0 से बढ़त बना ली. मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में 258 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 45.2 ओवर में 262 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया.
अक्षर पटेल का ऑलराउंड खेल बना टीम इंडिया के लिए टर्निंग पॉइंट
नई दिल्ली: अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 6 विकेट से पीट दिया. मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया था. मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड के लिए बेन डकेट और जैकब बेथल ने दमदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े. ऐसा लगा कि इंग्लैंड मैच में एक बड़ा स्कोर खड़ा करेगी, लेकिन पहले विकेट के बाद सब पलट गया.
दरअसल, पहले विकेट के बाद इंग्लैंड की टीम ने सिर्फ 19 रन के भीतर अपने 5 विकेट गंवा दिए. ऐसे में देखते ही देखते इंग्लैंड का स्कोर 80 रन पर 5 विकेट हो गया और यही टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. हालांकि, जो रूट और लियाम डॉसन ने मिलकर जरूर कुछ देर के लिए टीम इंडिया को तंग करने का काम किया, लेकिन अक्षर पटेल ने जैसी ही डॉसन को आउट किया इंग्लैंड की पूरी तरह से बिखर गई. अक्षर ने इसके बाद इंग्लैंड के निचले क्रम को समेटने में देर नहीं लगाई. इस तरह अक्षर के खाते में 4 विकेट आया.
बॉलिंग के बाद बैटिंग में भी अक्षर ने दिखाया दम
इंग्लैंड की पारी को 258 रनों पर समेट के बाद जब टीम इंडिया बल्लेबाजी के लिए उतरी शुरुआत अच्छी नहीं रही. रोहित शर्मा और विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर पर आ गई, लेकिन अय्यर ने 35 रन बनाकर गिल का साथ छोड़ दिया. इस दौरान गिल भी 80 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए.
गिल के वापस जाने से स्थिति मुश्किल हो गई क्योंकि केएल राहुल सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने. यहां, इंग्लैंड के पास मैच में वापसी का करने बेहतरीन मौका था, लेकिन एक बार फिर अक्षर पटेल अंग्रेजों के लिए काल बन गए. गेंदबाजी में कहर बरपाने के बाद अक्षर ने 52 गेंद में नाबाद 57 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर नाबाद 102 रनों की पार्टनरशिप की, जिससे टीम इंडिया ने 45.2 ओवर में 262 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.