रोहित शर्मा बाहर, रॉबिन उथप्पा ने चुनी इंडिया की ऑल टाइम वनडे इलेवन, सचिन तेंदुलकर- सौरव गांगुली को बनाया ओपनर


होमखेलक्रिकेटरोहित शर्मा बाहर, रॉबिन उथप्पा ने चुनी इंडिया की ऑल टाइम वनडे XI

Last Updated:

Robin Uthappa names his all-time India ODI XI: रॉबिन उथप्पा ने अपनी ऑल-टाइम भारत की वनडे इलेवन चुनी है. उन्होंने दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा को बाहर कर दिया है जबकि ओपनिंग की जिम्मेदारी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को दी है. जिससे क्रिकेट जगत में नई बहस छिड़ गई है. दूसरी तरफ, इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में रोहित के सस्ते में आउट होने के बाद उनके भविष्य को लेकर कयास तेज हैं.

रोहित शर्मा बाहर, रॉबिन उथप्पा ने चुनी इंडिया की ऑल टाइम वनडे XI Zoom

उथप्पा ने रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया.

नई दिल्ली. रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर इस समय अलग-अलग वजहों से चर्चा में हैं. एक तरफ जहां उथप्पा ने अपनी ऑलटाइम इंडिया वनडे इलेवन चुनकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है. वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा और सकारात्मक रुख अपना रहे हैं. टीम इंडिया के हेड कोच गंभीर ने रोहित को 2027 वर्ल्ड कप के दबाव से मुक्त रहकर पूरी आजादी के साथ अपना स्वाभाविक आक्रामक खेल खेलने की सलाह दी है. रोहित फिलहाल इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेल रहे हैं.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ‘दिस और दैट’ चैलेंज के जरिए अपनी सर्वकालिक पसंदीदा भारतीय वनडे टीम का चुनाव किया. हैरान करने वाली बात यह रही कि उथप्पा की इस ड्रीम टीम में भारत के सबसे आक्रामक और सफल ओपनर्स में से एक, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को जगह नहीं मिली है. रोहित वनडे क्रिकेट में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन उथप्पा ने उनकी जगह टीम के इतिहास के दो सबसे सफल ओपनर्स पर भरोसा जताया.

उथप्पा ने रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया.

मजबूत बल्लेबाजी क्रम और धोनी की कप्तानी
रॉबिन उथप्पा ने अपनी टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की ऐतिहासिक जोड़ी को सौंपी है. आंकड़ों के लिहाज से यह फैसला मजबूत नजर आता है. सचिन तेंदुलकर वनडे इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं जिनके नाम 18,426 रन दर्ज हैं.वहीं सौरव गांगुली हाल ही में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए गांगुली ने 308 मैचों में 11,221 रन बनाए हैं. नंबर 3 पर उथप्पा ने बिना किसी संशय के किंग विराट कोहली को चुना, जो वनडे में सबसे ज्यादा (54) शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं. मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए उन्होंने युवराज सिंह और एमएस धोनी को रखा. धोनी को इस टीम का विकेटकीपर और कप्तान भी चुना गया है, जिनकी कप्तानी में भारत ने 2011 का विश्व कप जीता था. छठे नंबर पर बल्लेबाजी को गहराई देने के लिए उथप्पा ने सुरेश रैना को टीम में शामिल किया.

गेंदबाजी और ऑलराउंडर विभाग
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर उथप्पा ने 1983 के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को हार्दिक पांड्या से ऊपर तरजीह दी है. स्पिन ऑलराउंडर में रवींद्र जडेजा ने रविचंद्रन अश्विन को पछाड़कर टीम में जगह बनाई. विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में हरभजन सिंह की जगह महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले को चुना. तेज गेंदबाजी में स्विंग के सुल्तान जहीर खान और मौजूदा दौर के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को पेस अटैक की कमान सौंपी.

रॉबिन उथप्पा की ऑल-टाइम भारत ODI XI:
सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), सुरेश रैना, कपिल देव, रवींद्र जडेजा, अनिल कुंबले, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading