Last Updated:
Nicholas Pooran 31 balls century MLC: निकोलस पूरन ने 31 गेंद में मेजर लीग क्रिकेट का सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड कायम कर दिया. पहले एलिमिनेटर में वॉशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) के खिलाफ एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) के निकोलस पूरन ने 33 गेंद में 106 रन बनाए.
निकोलस पूरन की 31 गेंद में सेंचुरी
ऑकलैंड: वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सिर्फ 31 गेंद में शतक ठोककर टी-20 क्रिकेट को हिलाकर रख दिया. इस खब्बू बल्लेबाज ने 33 गेंद में 106 रन बनाकर आउट होने से पहले 13 छक्के और पांच चौके मारे, जो मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2026) में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी है. इस सीजन के पहले एलिमिनेटर में एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) की ओर से खेलते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) के खिलाफ पूरन का रौद्र रूप देखने को मिला.
गेल का कौन सा रिकॉर्ड टूटने से चूके पूरन?
फ्रेंचाइजी टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक क्रिस गेल ने 30 गेंद में आरसीबी के लिए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ आईपीएल 2013 में ठोका था. अगर इस मैच में निकोलस पूरन एक बॉल पहले शतक बना जाते तो क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी हो जाती. इस तरह पूरन चूके तो गेल का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा. हालांकि ओवरऑल टी-20 क्रिकेट के रिकॉर्ड की बात करें तो इस्टोनिया के साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ साल 2024 में महज 27 बॉल में सेंचुरी जमाई थी.
How about a 31-ball century?!
Here’s every one of those 31 balls from Nicholas Pooran in the MLC, featuring five fours and TWELVE sixes 🤯 pic.twitter.com/3hnxo8LWJM
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.