Last Updated:
washington freedom vs mi new york scorecard: स्टीव स्मिथ और एंड्रीज गॉस के तूफानी शतकों से मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम ने मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क 6 विकेट विकेट से धूल चटा दी. वॉशिंगटन टीम ने मैच में 267 रन का सफल पीछा करके टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा सफल रने चेज का रिकॉर्ड भी बना दिया. वॉशिंगटन टीम ने 8 गेंदे रहते यह लक्ष्य हासिल करके नया इतिहास रचा.
टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा सफल रन चेज करने वाली टीम बनी वॉशिंगटन फ्रीडम.
नई दिल्ली. टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज का नया रिकॉर्ड कायम हो गया है. मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम ने 267 रनों का पीछा करते हुए इतिहास रच दिया. टीम ने सिर्फ 18.4 ओवर (112 गेंद) में 270/4 बनाकर मुकाबला 8 गेंद पहले ही अपने नाम कर लिया. यह टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है. पहले बैटिंग करते हए एमआई न्यूयॉर्क ने निकोलस पूरन तूफानी और कीरोन पोलार्ड की विस्फोटक पारी की बदौलत 266/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन स्टीव स्मिथ और एंड्रीज गॉस की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी ने उस स्कोर को भी छोटा साबित कर दिया.
पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड टूटा
इससे पहले यह रिकॉर्ड आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के नाम था, जिसने इसी साल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन के लक्ष्य का हासिल किया था. टी20 में सबसे सफल रन चेज करने वाली टॉप-5 टीमों में दो बार पंजाब किंग्स है. साउथ अफ्रीका की टीम भी इसमें शामिल है, जिसने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 रन के लक्ष्य को हासिल करके टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड बनाया.
पूरन और पोलार्ड ने मचाई तबाही
बात करें मुंबई और वॉशिंगटन के मैच की तो पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई न्यूयॉर्क की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मोनांक पटेल सिर्फ 2 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद क्विंटन डिकॉक (51) और कप्तान निकोलस पूरन ने विस्फोटक बल्लेबाजी शुरू की. पूरन ने मेजर लीग इतिहास का सबसे तेज शतक (31 गेंद) जड़ते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 106 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 5 चौके और 13 छक्के शामिल रहे. दूसरी ओर कीरोन पोलार्ड ने भी पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के शामिल थे. अंतिम ओवरों में ट्रेंट बोल्ट ने भी 10 गेंदों पर 22 रन जोड़कर टीम को 20 ओवर में 266/9 तक पहुंचाया.
जवाब में वॉशिंगटन फ्रीडम ने लिख दिया इतिहास
267 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम की शुरुआत खराब रही. मिशेल ओवेन पहले ही ओवर में आउट हो गए, जबकि रचिन रवींद्र भी सिर्फ 6 रन बनाकर लौट गए. टीम का स्कोर 10/2 था और मुकाबला न्यूयॉर्क टीम के पक्ष में दिख रहा था. इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और विकेटकीपर बल्लेबाज एंड्रीज गॉस ने ऐसा तूफान मचाया जिसे रोकना किसी गेंदबाज के बस की बात नहीं रही.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.