Last Updated:
india odi record in cardiff: कार्डिफ में भारत ने आखिरी बार कोई वनडे मैच 2014 में खेला था. इस समय की भारतीय प्लेइंग-11 के सिर्फ दो ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जो आज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में मैदान पर नजर आएंगे. ये दो नाम है रोहित शर्मा और विराट कोहली. आइए इस मैदान पर इन दोनों दिग्गजों के साथ-साथ टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड भी जानते हैं.
कार्डिफ में बोलता है रोहित-विराट का बल्ला.
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (16 जुलाई) वेल्स के कार्डिफ में स्थित अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट स्टेडियम सोफिया गार्डन्स में खेला जाना है. यह मैदान भारतीय टीम को काफी रास आता है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी. पहले मुकाबले में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी हुई है. हालांकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला उस मुकाबला नहीं नहीं चला था. ऐसे में आज फैंस को RO-KO से बड़ी पारियों की उम्मीद है. दूसरे वनडे से पहले आइए जानते हैं कार्डिफ में टीम इंडिया के रिकॉर्ड के बारे में.
कार्डिफ में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड
कार्डिफ में टीम इंडिया ने अब तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 3 में जीत मिली है. एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम ने इस ग्राउंड पर आखिरी बार साल 2011 में शिकस्त झेली थी. इसके बाद खेले तीन मुकाबलों में टीम को जीत नसीब हुई है. हालांकि, भारत ने इस मैदान पर अपना आखिरी मैच साल 2014 में खेला था. यानी पिछले 12 साल से यहां टीम इंडिया ने कोई भी मैच नहीं खेला है.
कोहली का शतक, रोहित की दो फिफ्टी
इस मैदान पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के बल्ले से रन निकले हैं. विराट कोहली ने यहां चार मैच खेलते हुए एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 196 रन बनाए हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने तीन वनडे खेलते हुए दो अर्धशतकों के साथ 150 रन बनाए हैं. कोहली की कार्डिफ में बेस्ट पारी 107 रन की है. वहीं, रोहित का बेस्ट स्कोर 65 रन है. विराट का यहां वनडे एवरेज 65 का है, जबकि कोहली ने 50 की औसत से रन बनाए हैं. ऐसे में आज दोनों दिग्गजों से बड़े रन देखने को मिल सकते हैं.
भारत के पास 1-0 की लीड
सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था. गेंदबाजी में अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार की शानदार गेंदबाजी के बूते भारतीय टीम इंग्लैंड को 258 रनों पर समेटने में सफल रही थी. वहीं, बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 80 रनों की दमदार पारी खेली थी.
गिल, सुंदर और अक्षर रहे हीरो
वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52 रन) और अक्षर पटेल (नाबाद 57 रन) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी. वहीं, श्रेयस अय्यर ने 35 रनों का योगदान दिया था, हालांकि पहले वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा था. रोहित 11 रन ही बना सके थे तो विराट 5 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने थे. भारतीय टीम अपनी शानदार फॉर्म को दूसरे वनडे में भी बरकरार रखना चाहेगी.
इंग्लैंड के लिए ‘करो या मरो’ मैच
दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए पहले वनडे में कुछ भी सही नहीं घटा था. जो रूट और लियाम डॉसन को छोड़कर टीम के बाकी बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए थे. रूट ने 76 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जबकि डॉसन ने 68 रन बनाए थे. जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जोस बटलर और विल जैक्स बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे. वहीं, टीम के गेंदबाज भी लय से भटके हुए नजर आए थे. आज मेजबान टीम अगर हार गई तो सीरीज भी गंवा देगी. ऐसे में उसकी कोशिश कमबैक करने पर होगी.
About the Author

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.