IND vs ENG: तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, निर्णायक मैच से बाहर हुआ ये खिलाड़ी


होमखेलक्रिकेटतीसरे वनडे से पहले भारत को बड़ा झटका, निर्णायक मैच से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

Last Updated:

शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 से पहले बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण आखिरी मैच में नहीं खेल पाएंगे. सुंदर को दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के दौरान रन लेते हुए चोट लगी थी. ऐसे में अंतिम और निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है.

तीसरे वनडे से पहले भारत को बड़ा झटका, निर्णायक मैच से बाहर हुआ ये खिलाड़ीZoom

वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया को पहला झटका लगा है. टीम के स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर आखिरी मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. वाशिंगटन सुंदर को दूसरे वनडे में चोट लगी थी. तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है. सुंदर ने टीम इंडिया के लिए सीरीज के पहले मैच में दमदार खेल का प्रदर्शन किया था. पहले मुकाबले में सुंदर ने दमदार अर्धशतकीय पारी के साथ विकेट भी हासिल किए थे.

ऐसे में उनके चोटिल होने से निश्चित रूप से कप्तान शुभमन गिल की टेंशन बढ़ गई है. चोट के कारण वाशिंगटन सुंदर सीरीज के दूसरे मैच में बॉलिंग भी नहीं कर पाए थे, जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा. टीम इंडिया पहले ही ऑलराउंडर की कमी जूझ रहा है. इस तरह अब सुंदर के चोटिल से परेशानी और बढ़ गई है.

हार्दिक और नितीश रेड्डी भी हैं चोटिल

बता दें कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और नितीश कुमार रेड्डी भी चोटिल हैं. हार्दिक पंड्या को आईपीएल के दौरान चोट लगी थी. हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वह वापसी के लिए तैयार थे, लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें ट्रेनिंग दौरान फिर से चोट लग गई, जिसके कारण वह इंग्लैंड दौरे से भी बाहर हो गए.

हार्दिक के चोटिल होने से टीम में नितीश कुमार रेड्डी को शामिल किया गया. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में नितीश मैदान पर भी उतरे थे, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के रवाना होने से पहले ये खबर आई कि नितीश चोटिल हैं और पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण वह टीम से बाहर हो गए. इन दोनों के चोटिल होने के कारण शिवम दुवे को फिलहाल पेस बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका निभानी पड़ रही है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading