Dharm & Motivation

18 जुलाई की रात शनि-चंद्रमा बनाएंगे समसप्तक योग, 3 राशियों की सेहत और आर्थिक पक्ष पर पड़ सकता है बुरा असर

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 17, 2026
1 min read 1.2k views

चंद्रमा और शनि ग्रह 18 जुलाई की रात में समसप्तक योग बनाएंगे। यह योग 18 जुलाई की रात 11 बजकर 59 मिनट पर चंद्रमा के कन्या राशि में प्रवेश के साथ बनेगा। इस योग के बनने से कुछ राशियों के जीवन में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं क्योंकि शनि और चंद्रमा आपस में शत्रु हैं। समसप्तक योग के बनने से कुछ राशियों को सेहत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

मेष राशि

समसप्तक योग का बनना आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। आर्थिक मोर्चे पर कुछ दिक्कतें आपको आ सकती हैं। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं, आपको घर की चीजों पर पैसा लगाना पड़ सकता है। किसी कीमती सामान के खराब होने की भी आशंका है। आपके इस दौरान किसी भी तरह का निवेश नहीं करना चाहिए। खासक 20 जुलाई तक संभलकर आपको रहना होगा। कार्यक्षेत्र में भी हर कार्य को सतर्कता से करने की कोशिश, आपके काम पर सीनियर्स की नजर हो सकती है। उपाय के तौर पर आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या वालों की सेहत में उतार-चढ़ाव समसप्तक योग के बनने से आ सकते हैं। इसलिए सेहत को लेकर बेहद सतर्कता आपको बरतनी चाहिए और बाहर का तला-भुना खाना खाने से भी बचना चाहिए। कुछ लोगों को अनिद्रा की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है। किसी से उधार लिया था तो वो लौटाने की मांग कर सकता है। वहीं घर के किसी काम के कारण भी आपका धन खर्च हो सकता है इसलिए संभलकर रहें। उपाय के तौर पर कन्या राशि के जातकों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

मीन राशि

मीन वालों आपके लिए समसप्तक योग का बनना चिंताजनक रह सकता है। अचानक से उदर और हृदय से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं आपको हो सकती हैं। छोटी सी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। जो लोग साझेदारी में कारोबार करते हैं उन्हें धन के लेन-देन को लेकर सतर्कता बरतनी होगी नहीं तो नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय भी इस राशि के जातकों को सतर्कता बरतनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। उपाय के तौर पर शिव मंत्रों का जप आपको करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

कर्म करने के बाद भी नहीं मिल रहा उचित परिणाम? इन 5 मंत्रों का जप करने से मिल सकती है सफलता

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading