Dharm & Motivation

चंद्रमा 18 जुलाई को कन्या में पहुंचते ही मंगल के साथ बनाएंगे नवपंचम योग, 4 राशियों को धन लाभ मिलने के योग

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 17, 2026
1 min read 1.2k views

चंद्रमा 18 जुलाई की रात में सिंह राशि से निकलकर कन्या में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर रात्रि 11 बजकर 59 मिनट पर होगा। इस गोचर के चलते वृषभ राशि में बैठे मंगल के साथ चंद्रमा नवपंचम योग में होंगे। यह ज्योतिष का बेहद शुभ योग माना जाता हाै। इस योग के चलते कुछ राशियों को जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

वृषभ राशि

चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे जबकि मंगल आपकी ही राशि में विद्यमान हैं। इन दोनों ग्रहों की स्थिति के चलते आपको जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नवपंचम योग के बनने से आपको अचानक से धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी क्षेत्रों से भी आपको लाभ मिल सकता है। निवेश किए गए धन से अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं।

कर्क राशि

आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा आपके धन भाव में और मंगल आपके लाभ भाव में होंगे। इसलिए नवपंचम योग का बनना आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी आमदनी में अचानक से वृद्धि हो सकती है, कुछ लोगों को प्रमोशन मिलने के भी योग हैं। आय में वृद्धि के चलते आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियां आ सकती हैं। इस राशि के कुछ लोगों को शिक्षा क्षेत्र में भी शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

कन्या राशि

आपके लिए नवपंचम योग का बनना सफलतादायक साबित हो सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। रुका हुआ धन आपको वापस मिलने के योग हैं। जो लोग अपना बिजनेस कर रहे हैं उन्हें कोई बड़ी डील मिल सकती है। नवपंचम योग के चलते आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होने के भी योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां इस राशि के जातकों को मिल सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को भाग्य का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपके रुके हुए काम बन सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक रूप से भी आप उन्नति प्राप्त कर पाने में कामयाब हो सकते हैं। किसी को उधार दिया था तो वो लौटा सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इस राशि के कुछ जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के भी योग हैं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

कुंडली के 4 भावों में बैठा राहु होता है बेहद शुभ, दशा और अंतर्दशा के दौरान देता है राजयोग जैसे परिणाम

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading