Dharm & Motivation

कर्म करने के बाद भी नहीं मिल रहा उचित परिणाम? इन 5 मंत्रों का जप करने से मिल सकती है सफलता

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 17, 2026
1 min read 1.2k views

जीवन में कई बार ऐसा भी होता है कि कड़ी मेहनत करने के बाद भी हमको सफलता प्राप्त नहीं होती। ऐसा होने पर हमारा आत्मविश्वास भी डामाडोल होता है और नकारात्मकता भी हम पर हावी हो जाती है। हालांकि, कुछ ऐसे मंत्र हैं जिनका जप करने से आपको बेहद शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ये ऐसे मंत्र हैं जिनका जप करने से आप अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही ये मंत्र आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा भी भरते हैं। आइए जानते हैं इन 5 मंत्रों के बारे में।

शनि मंत्र

ॐ शं शनिचराय नमः

ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफल दाता ग्रह माना गया है। हमारे सभी कर्मों का फल देने की क्षमता शनि देव में है। कई बार आप मेहनत तो करते हैं लेकिन कुंडली में शनि की प्रतिकूल स्थिति या फिर आपके कुछ अनुचित कर्मों के कारण शनि रुष्ट हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपकी कठोर मेहनत का भी आपको उचित परिणाम नहीं मिलता। सफलता न मिलने का एक कारण आप पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको शनि देव के ऊपर दिए गए मंत्र का जप अवश्य करना चाहिए। इस मंत्र का जप या तो प्रतिदिन शाम के समय करें या फिर शनिवार की शाम को 108 बार इस मंत्र का जप करें।

विघ्नहर्ता गणेश मंत्र

ॐ गं गणपतये नमः

गणेश जी को विघ्नहर्ता और सुखकर्ता कहा जाता है। गणेश जी के मंत्रों का जप करने से आपके जीवन की सभी विघ्न बाधाएं दूर हो सकती हैं। आप जो भी कार्य कर रहे हैं और उसमें सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो गणेश जी के ऊपर दिए गए मंत्र का जप आपको करना चाहिए। इस मंत्र का जप करने से गणेश जी तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही कुंडली में बुध की स्थिति भी मजबूत होती है।

मां लक्ष्मी मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसिद्ध प्रसिद्धि श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः

अगर आप आर्थिक क्षेत्र में उन्नति करना चाहते हैं या आप सोचते हैं कि जितना आप कार्य कर रहे हैं उसके अनुसार आपको पैसा नहीं मिल रहा तो आपको लक्ष्मी माता के ऊपर दिए गए मंत्र का जप करना चाहिए। इस मंत्र का जप आप सुबह और शाम किसी भी समय कर सकते हैं। इस मंत्र के जप मात्र से आपके जीवन में धन और समृद्धि के द्वार खुल सकते हैं।

सूर्य गायत्री मंत्र

ॐ आदित्याय विद्महे प्रभाकराय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदय

सूर्य गायत्री मंत्र को बेहद लाभकारी माना गया है। यह मंत्र आपको आपकी मेहनत का उचित परिणाम तो दिलाता ही है साथ ही समाज में भी आप मान सम्मान प्राप्त करते हैं। ज्योतिष के अनुसार अगर कुंडली में सूर्य को आपने मजबूत कर लिया तो सभी ग्रह आपको अच्छा परिणाम देने लगते हैं। ऐसा इसलिए है कि जब राजा मजबूत होगा तो उसके अंडर काम करने वाले लोग भी मजबूत होंगे। इस मंत्र का जप करने से आपको भाग्य का भी साथ मिलने लगता है और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ हम आपको त्रि-अम्बकम, सुगंधित, पोषण बढ़ाने वाला प्रदान करते हैं। जिस प्रकार उर्वशी ने अमृत से मुक्ति पायी, उसी प्रकार मुझे भी मृत्यु के बंधन से मुक्त कर दीजिये

भगवान शिव के इस अत्यंत शक्तिशाली मंत्र का जप करना बेहद शुभ होता है। यह मंत्र आपके जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने वाला है और आपको सफलता के मार्ग पर प्रशस्त करने वाला है। इस मंत्र का जप करने से शनि, चंद्रमा भी कुंडली में मजबूत होते हैं। इसके साथ ही आत्मिक और मानसिक शांति का अनुभव आपको इस मंत्र का जप करने से प्राप्त होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

रक्षा बंधन 2026 किस तारीख को है? जानिए इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading