Dharm & Motivation

आज रात कन्या राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियां रहें सतर्क, डगमगा सकती है आर्थिक स्थिति

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 17, 2026
1 min read 1.2k views

चंद्रमा 18 जुलाई की रात को सिंह से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर रात्रि 11 बजकर 59 मिनट पर होगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध, चंद्रमा को अपना शत्रु मानते हैं। ऐसे में बुध की राशि कन्या में चंद्रमा का गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खासकर कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। वहीं सेहत और पारिवारिक जीवन में भी इन राशियों को संभलकर रहना होगा। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

मेष राशि

चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे। यह भाव त्रिक भाव में से एक है जिसे शत्रु कारक माना जाता है। इसलिए मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर शुभ नहीं कहा जा सकता। इस गोचर के चलते उधार लिया गया धन लेनदार मांग सकते हैं और आपको वापस लौटाना भी पड़ सकता है। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में भी कुछ लोगों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। वार्तालाप के दौरान आपको शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना होगा। उपाय के तौर पर मेष राशि के जातकों को चंद्र ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए।

तुला राशि

आपके द्वादश भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। यह भाव हानि का कारक माना जाता है। इसलिए तुला वालों को आर्थिक पक्ष को लेकर सबसे अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। लेन-देन करते समय आपको अपने पास किसी विश्वासपात्र को रखना चाहिए। उधार देने से इस दौरान बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। इस राशि के जातकों को सेहत को लेकर भी सतर्क रहना होगा। सामाजिक स्तर पर कोई भी ऐसी बात न करें जिससे आपकी छवि खराब हो। उपाय के तौर पर तुला राशि के जातकों को शिव मंत्रों का जप करना चाहिए

कुंभ राशि

आपके अष्टम भाव यानि कि अनिश्चतता के भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। इस गोचर के चलते अचानक से धन की हानि हो सकती है। यात्राओं के दौरान कीमती सामान का आपको ध्यान रखना होगा चोरी होने की आशंका है। अपनी राज की बातें किसी के साथ भी साझा इस दौरान न करें। जो लोग घर से दूर रहकर जॉब या पढ़ाई कर रहे हैं वो किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है। उपाय के तौर पर कुंभ राशि के जातकों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में जरूर से कर लें इन चीजों का दान, हर विघ्न-बाधा होगी दूर, बनेंगे सभी बिगड़े कार्य

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading