Dharm & Motivation

रविवार को रखा जाएगा स्कंद षष्ठी का व्रत, इन उपायों को करने से हर समस्या का मिलेगा समाधान

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 18, 2026
1 min read 1.2k views

19 जुलाई 2026 को स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन को कुमार षष्ठी और संतान षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। स्कंद षष्ठी के दिन मंदिरों में शिव-पार्वती की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि स्कंद षष्ठी का व्रत करने से सुयोग्य संतान की प्राप्ति होती है। वहीं अगर पहले से संतान है और संतान को किसी प्रकार की समस्या है तो यह व्रत संतान को समस्याओं से बचाने में सहायता करता है।  साथ ही कहते हैं कि स्कंद माता कुमार कार्तिकेय के पूजन से जितनी प्रसन्न होती हैं, उतनी वे स्वयं के पूजन से भी नहीं होती हैं। इसके अलावा स्कंद षष्ठी के दिन इन खास उपायों को करने से व्यक्ति को समस्त परेशानियों से शीघ्र छुटकारा मिल जाता है। साथ ही यहां जानिए स्कंद षष्ठी के दिन शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय क्या रहेगा।।

अपने करियर में बेहतरी के लिए और अपने आपको एक ऊंचे मुकाम पर ले जाने के लिए स्कंद षष्ठी के दिन आपको भगवान कार्तिकेय को खीर का भोग लगाना चाहिए। भोग लगाने के कुछ देर बाद ही उस खीर को छोटे बच्चों में बांट दें।

अगर किसी कारणवश आपके मन पसंद विवाह में लंबे समय से अड़चनें आ रही हैं, तो उन अड़चनों से छुटकारा पाने के लिए स्कंद षष्ठी के दिन शाम के समय भगवान कार्तिकेय की तस्वीर के आगे घी के 6 दीपक जलाएं और ध्यान रहे कि ये दीपक सुबह तक जलते रहने चाहिए। सुबह उठकर उन दियों को वहां से उठा लें और संभालकर अपने पास रख लें। जब आपके मन पसंद विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होने लगे तो उन दीपकों को एक-एक करके घर की नित्य पूजा में इस्तेमाल कर लें।

अगर कई कोशिशों के बाद भी आपकी कंपनी या बिजनेस को अधिक लाभ नहीं मिल पा रहा है और आप चाहते हैं कि आपकी कंपनी का अधिक से अधिक फायदा हो, तो स्कंद षष्ठी के दिन नीले रंग का एक मोटा धागा लेकर भगवान कार्तिकेय को अर्पित करें और उनकी विधिवत पूजा करें। पूजा के बाद उस धागे को वापस लेकर अपने सीधे हाथ की बाजू पर बांध लें।

अगर आपकी कोई इच्छा लंबे समय से अधूरी है और वह आपके कार्य में रुकावटें डाल रही है, तो स्कंद षष्ठी के दिन एक चांदी की अंगूठी लेकर उसे पहले गंगाजल से धो लें। उसके बाद थोड़ा-सा गाय का दूध लेकर उसमें डुबो दें। दूध में तुलसी के पत्ते और थोड़ी-सी शक्कर भी डाल दें। इसके बाद कार्तिकेय भगवान का ध्यान करके वह अंगूठी धारण कर लें।

अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, जिसके चलते वह परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला पा रहा है, तो स्कंद षष्ठी के दिन आप दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके भगवान कार्तिकेय का पूजन करें। पूजा में शुद्ध गाय के घी का दीपक जलाएं और भगवान को ताजे फूल अर्पित करें।

अगर आपके खर्चे रुक नहीं रहे हैं और आप अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहते हैं, तो स्कंद षष्ठी के दिन स्नान आदि के बाद भगवान कार्तिकेय को प्रणाम करें और भगवान की मूर्ति या तस्वीर के आगे आसन बिछाकर बैठ जाएं और उनका ध्यान करें। साथ ही उन्हें करौंदे की माला अर्पित करें।

अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं और जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं, तो स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय जी को दूध में केसर मिलाकर अर्पित करें।

अगर आप सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की बहुत दिनों से तैयारी कर रहे हैं, लेकिन आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, तो स्कंद षष्ठी के दिन चंपा के ताजा फूलों की माला बनाकर भगवान कार्तिकेय के मंदिर में चढ़ाएं और साथ ही भगवान को चंदन का तिलक भी लगाएं।

अगर आप अपने आर्थिक पक्ष को पहले की अपेक्षा और भी बेहतर बनाना चाहते हैं, तो स्कंद षष्ठी के दिन रात के समय थोड़ा-सा सत्तू का आटा लीजिये और उसमें थोड़ी मात्रा में घी मिलाइए। अब इस आटे की मदद से एक दीपक बना लीजिये। फिर उस दीपक को पास के किसी चौराहे पर रख आइए।

अगर आप अपनी दोस्ती के रिश्ते को प्यार के रिश्ते में बदलना चाहते हैं, तो स्कंद षष्ठी के दिन एक चंदन की खुशबू वाली धूपबत्ती लेकर भगवन कार्तिकेय के आगे जलाएं। साथ ही भगवान के चरण छूकर उनको प्रणाम करें और उनका आशीर्वाद लें।

अगर आपकी कोई खास इच्छा है, जिसे आप जल्द ही पूरी करना चाहते हैं, तो स्कंद षष्ठी के दिन चंपा के कुछ फूल लीजिये और उनकी माला बनाइए। अब उस माला को भगवान कार्तिकेय जी को अर्पित करिये और अपनी विशेष इच्छा के लिए भगवान कार्तिकेय के सामने हाथ जोड़कर विनती करिये।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

हरियाली तीज 2026 कब मनाई जाएगी? यहां जानिए सटीक तारीख, मुहूर्त और नियम

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading