Virat Kohli Lord’s: आज नहीं तो कभी नहीं! लॉर्ड्स में अपना अधूरा सपना पूरा करने उतरेंगे विराट कोहली


होमखेलक्रिकेटआज नहीं तो कभी नहीं! लॉर्ड्स में अपना अधूरा सपना पूरा करने उतरेंगे विराट कोहली

Last Updated:

Virat Kohli ODI Record at Lord’s: दूसरे वनडे में 65 रन की शानदार पारी खेलकर विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे. अब निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया को उनसे एक बड़ी और मैच जिताऊ पारी की उम्मीद होगी. हालांकि, लॉर्ड्स का रिकॉर्ड कोहली के पक्ष में नहीं रहा है. इस मैदान पर उन्होंने अब तक तीन वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें सिर्फ 77 रन बनाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 45 रन रहा है.

आज नहीं तो कभी नहीं! लॉर्ड्स में अपना अधूरा सपना पूरा करने उतरेंगे विराट कोहलीZoom

विराट कोहली का लॉर्ड्स में नहीं एक भी वनडे शतक.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज निर्णायक मुकाबले तक आ पहुंची है. आज क्रिकेट के ‘मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स में दोनों टीमें तीसरे वनडे मैच में आमने-सामने होंगी, जहां सिर्फ मुकाबला ही नहीं बल्कि सीरीज का विजेता भी तय होगा. पहला वनडे जीतकर भारत ने बढ़त बनाई थी, लेकिन कार्डिफ में इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. ऐसे में शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम की नजर अब इतिहास बदलने पर होगी. खासतौर पर विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीदें होंगी, क्योंकि लॉर्ड्स का मैदान अब तक उनके लिए भी ज्यादा मेहरबान नहीं रहा है. विराट बैटिंग के लिए आएंगे तो उनकी नजर एक अधूरा सपना पूरा करने पर होगी.

लॉर्ड्स में जीत का सूखा खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में आखिरी बार साल 2004 में वनडे मुकाबला जीता था. इसके बाद इस ऐतिहासिक मैदान पर भारत का रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है. पिछले 4 वनडे मैचों में टीम इंडिया को तीन बार हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2011 का मुकाबला टाई रहा था. ऐसे में अगर भारत आज जीत दर्ज करता है तो वह न सिर्फ सीरीज अपने नाम करेगा, बल्कि लॉर्ड्स में दो दशक से ज्यादा लंबे जीत के सूखे को भी खत्म कर देगा.

विराट कोहली पर होंगी नजरें
सीरीज के दूसरे वनडे में 65 रन की शानदार पारी खेलकर विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे. अब निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया को उनसे एक बड़ी और मैच जिताऊ पारी की उम्मीद होगी. हालांकि, लॉर्ड्स का रिकॉर्ड कोहली के पक्ष में नहीं रहा है. इस मैदान पर उन्होंने अब तक तीन वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें सिर्फ 77 रन बनाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 45 रन रहा है. इतना ही नहीं, लॉर्ड्स में खेले गए अपने पिछले वनडे में भी वह सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए थे. ऐसे में इस बार उनके पास अपने रिकॉर्ड को बेहतर बनाने का भी सुनहरा मौका होगा.

अधूरा सपना पूरा करने उतरेंगे विराट
दरअसल, वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 54 शतक लगाने वाले विराट कोहली के नाम लॉर्ड्स में शतक दर्ज नहीं है. इस ऐतिहासिक ग्राउंड पर सेंचुरी बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए सपने से कम नहीं होता. ऐसे में आज विराट इस मुकाम को हासिल करने उतरेंगे. अगर उनके बल्ले से तीन अंकों में रन निकले तो विराट लॉर्ड्स में वनडे फॉर्मेट में शतक जमाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. लॉर्ड्स में किसी भारतीय बल्लेबाज का बेस्ट स्कोर 90 रन है, जो पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ ही बनाया था.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading