27 जुलाई को शनि वक्री होने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि की चाल जब भी उल्टी यानी वक्री होती है तो इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। बता दें शनि न्याय के देवता माने जाते हैं और वो व्यक्ति को उनके कर्म के अनुसार फल देते हैं, इसलिए उन्हें कर्मफल दाता भी कहते हैं। शनि की वक्री चाल इन 5 राशि के जातकों की परेशानी को बढ़ाएगा। इन राशि वालों के कारोबारी पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा। इन्हें अपने व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता है। इतना ही नहीं इन राशि वालों को करियर में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि 11 दिसंबर 2026 तक शनि वक्री रहेंगे। ऐसे में इन 5 राशि वालों को सावधान रहना होगा साथ ही शनि देव के ये उपाय करने होंगे।
मिथुन राशि
शनि वक्री मिथुन राशि के कारोबारियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। इन्हें व्यापार में घाटा हो सकता है। बनते हुए काम अटक सकते हैं। इस समय व्यापार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला बिना सोचे समझे न लें। निवेश के मामलों में भी जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों के काम भी बिगड़ सकता है। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है।
सिंह राशि
शनि की उल्टी चाल सिंह राशि वालों के जीवन पर नकारात्मक असर डालेगा। इस समय आर्थिक हानि के साथ ही स्वास्थ्य का भी साथ नहीं मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है इसलिए विशेष रूप से सावधानी बरतें। नए निवेश या बड़े व्यापारिक सौदों को कुछ समय के लिए टाल देना ही बेहतर होगा। इस दौरान किसी को भी उधार देने से बचें, क्योंकि पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।
कन्या राशि
शनि वक्री कन्या राशि के जातकों की परेशानी को बढ़ाएगा। कारोबार और करियर में कई तरह की चुनौतियां आ सकती हैं। किसी भी कागजात पर साइन करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ लें। वहीं कार्यस्थल पर कर्मचारियों या सहयोगियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है, जिसका प्रभाव आपके काम पर पड़ेगा। कन्या राशि वाले इस अवधि में किसी भी तरह के निवेश करने से बचें और अपने करियर पर खास ध्यान दें।
धनु राशि
शनि की वक्री चाल धनु राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर नहीं आएगा। इन्हें करियर और व्यापार दोनों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार में भी अशांति का माहौल रहेगा, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धनु राशि के कारोबारी पारिवारिक भावनाओं को अपने आर्थिक कार्यों के बीच में ना आने दें। अपने कारोबार और मुनाफा का ध्यान रखें और अनावश्यक रूप से पैसे उधार न लें। इस समय अपनी सेहत का भी खास ध्यान रखें वरना कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
मीन राशि
शनि वक्री चाल मीन राशि के जातकों के निजी और व्यावसायिक जीवन में काफी उथल-पुथल मचा सकती है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी नए स्टार्टअप या विस्तार की योजना बना रहे हैं, तो अभी रुक जाना ही समझदारी होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर भी धन खर्च हो सकता है। इस समय अपने करियर पर भी ध्यान दें और ऑफिस में मन लगाकर काम करें वरना आपका प्रमोशन रुक सकता है।
शनि को प्रसन्न करने के उपाय
- नकारात्मक प्रभाव को कम करने के उपाय:
- हर शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- शनिवार के दिन हनुमान चालीसा या शनि चालीसा का पाठ करें।
- शनिवार के दिन शनि देव को तिल और सरसों का तेल अर्पित करें।
- गरीब और जरूरतमंदों को काला तिल, छाता, उड़द की दाल या काले कपड़ों का दान करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
क्या आप भी पर्स में रखते हैं ये चीजें? तुरंत हटा लें वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
