Last Updated:
Rohit Sharma Gautam Gambhir lords balcony video: लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित शर्मा और गौतम गंभीर अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. पूर्व कप्तान और हेड कोच गौतम गंभीर लॉर्ड्स की बालकनी में एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते और हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते नजर आए. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया.
रोहित शर्मा और गौतम गंभीर का वीडियो वायरल.
नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक तीसरे वनडे से पहले एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने पिछले कुछ दिनों से चल रही तमाम अटकलों को नया मोड़ दे दिया. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की बालकनी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर हंसी-मजाक करते और बातचीत करते नजर आए. दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. खास बात यह रही कि यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब रोहित के भविष्य और गंभीर के साथ उनके रिश्तों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया पहले ही रोहित के संन्यास की खबरों को खारिज कर चुके हैं और अब यह वीडियो टीम इंडिया के भीतर सकारात्मक माहौल का संकेत माना जा रहा है.
लॉर्ड्स की बालकनी में ठहाके लगाते दिखे रोहित-गंभीर
भारत के वैकल्पिक अभ्यास सत्र के दौरान रोहित शर्मा लॉर्ड्स पहुंचे. नेट्स में उतरने से पहले वह मुख्य कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक के साथ बालकनी में बातचीत करते नजर आए. इस दौरान दोनों के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत और हंसी-मजाक भी देखने को मिला. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को फैंस ने खूब शेयर किया. कई लोगों ने इसे उन खबरों का जवाब बताया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि रोहित और गंभीर के रिश्तों में खटास आ चुकी है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.