Dharm & Motivation

शनि की दष्टि वृषभ, कन्या सहित है 3 राशियों पर, 27 जुलाई को न्याय के देवता के वक्री होते ही इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े परिवर्तन

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 19, 2026
1 min read 1.2k views

शनि ग्रह 27 जुलाई 2026 को मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। शनि की दृष्टि वर्तमान में वृषभ, कन्या और धनु राशि पर है। ऐसे में शनि के वक्री होने के बाद इन तीनों ही राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि इन तीनों राशियों पर वक्री गति करते हुए शनि की दृष्टि का क्या प्रभाव देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि की वक्री स्थिति कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलवा लेकर आ सकती है। आपके काम पर सीनियर्स की नजर हो सकती है इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। यदि आप नौकरी बदलने का विचार बना रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह के बाद ही आगे बढ़ें। आर्थिक पक्ष में सुधार करने के लिए सही बजट बनाने की आपको आवश्यकता होगी। यह बात पूरी तरह से समझ लें कि किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करना होगा। उपाय के तौर पर आपको शनि मंत्रों का जप करना चाहिए, शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन में समझदारी से आगे बढ़ना होगा। वाद-विवाद से जितना दूर रहेंगे उतना आपके लिए अच्छा होगा। सेहत को लेकर लापरवाही बरतना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। कुछ लोगों को विवादों के चलते कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी पर भी ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए नहीं तो धोखा मिल सकता है। उपाय के तौर पर कन्या राशि के जातकों को भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।

धनु राशि

शनि ग्रह की उल्टी चाल धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में बेकफुट पर ला सकती है। आपको बेहद सावधानी से खर्चे करने होंगे। सही बजट बनाकर आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। लव लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव आपको देखने को मिल सकते हैं। अगर रोजगार की तलाश में हैं तो मेहनत आपको ज्यादा करनी पड़ सकती है। अपने साथ-साथ आपको घर के लोगों की सेहत का भी इस दौरान ख्याल रखना चाहिए। उपाय के तौर पर शिव मंत्रों का जप करें, इससे सुखद बदलाव आपके जीवन में आ सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

ज्योतिष में गुरु को माना जाता है सबसे शुभ ग्रह, जानें कुंडली के सभी 12 भावों में इसका फल

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading