Dharm & Motivation

सिर्फ प्यार की भाषा समझते हैं चंद्रमा के मूलांक वाले लोग, गुस्से से नहीं कर सकते इनको टैकल!

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 20, 2026
1 min read 1.2k views

अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार हर मूलांक का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। आज हम जिस मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसके स्वामी चंद्र देव हैं। ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना जाता है। धर्म और ज्योतिष अनुसार जिसकी कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, ऐसे लोग मानसिक रूप से काफी मजबूत होते हैं। साथ ही इनकी निर्णय लेने की क्षमता भी काफी अच्छी होती है। लेकिन चंद्रमा से प्रभावित मूलांक वाले लोग काफी संवेदनशील, प्रेम करने वाले और भावुक स्वभाव के होते हैं। जिस कारण से इन्हें ऐसे ही लोग पसंद आते हैं जो सिर्फ प्यार की भाषा जानते हैं, नफरत और क्रोध की नहीं।

ये कौन सा मूलांक है?

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम मूलांक 2 वालों की बात कर रहे हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। जैसे चंद्रमा शीतलता और सौम्यता का प्रतीक होता है, ठीक वैसे ही इस मूलांक के लोग भी शांत, भावुक और कोमल स्वभाव के होते हैं। ये इतने ज्यादा संवेदनशील होते हैं कि दूसरों की भावनाओं को बहुत जल्दी भांप लेते हैं। इनके अंदर सहानुभूति कूट-कूट कर भरी होती है। इनसे किसी का भी दुख देखा नहीं जाता।

सिर्फ प्यार की भाषा समझते हैं मूलांक 2 वाले

आपके भी आस-पास जो लोग मूलांक 2 से जुड़े होंगे, उनके बारे में आपको ये समझ आएगा कि उन्हें सिर्फ प्यार से ही हैंडल किया जा सकता है। मूलांक 2 वाला व्यक्ति आपकी हर बात मानेगा, लेकिन सिर्फ प्यार से। आप इन लोगों से दबाव में या क्रोधित होकर कोई काम नहीं करवा सकते। ये लोग भावनाओं को गहराई से समझते हैं। अगर आप इनके प्रति प्रेम और विश्वास दिखाते हैं तो इनसे अच्छा साथी या दोस्त कोई हो ही नहीं सकता।

लड़ाई-झगड़े से रहते हैं दूर

मूलांक 2 वालों का अपने जीवन में शांति पसंद होती है, इसलिए ये किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचते हैं। ये ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखते हैं जो इनके शांत जीवन में खलल डालने की कोशिश करता है।

ईमानदार और वफादार

मूलांक 2 वाले रिश्तों में वफादार और ईमानदार होते हैं। अपनों के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं। लेकिन बदले में ये सिर्फ थोड़ा सम्मान और ढेर सारे प्यार की उम्मीद रखते हैं। अगर आप इनकी इसी चीज को समझ जाते हैं, तो ये मरते दम तक आपका साथ निभाएंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: ये है दुनिया पर राज करने वाला मूलांक; एलन मस्क से लेकर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी तक का भी यही है शुभ अंक

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading