Last Updated:
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में ऐतिहासिक शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा के समर्थन में पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ खुलकर सामने आए हैं. कैफ ने कहा कि रोहित के संन्यास का फैसला केवल वही करेंगे और किसी को इस पर दबाव नहीं बनाना चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि अगर कप्तान शुभमन गिल और बीसीसीआई सार्वजनिक रूप से रोहित का समर्थन करें, तो उनका आत्मविश्वास और बढ़ेगा.
रोहित शर्मा को गिल और बीसीसीआई सपोर्ट करें- मोहम्मद कैफ.
नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों ने जोर पकड़ लिया था. लेकिन भारतीय कप्तान ने ऐतिहासिक शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया. अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ खुलकर रोहित के समर्थन में उतर आए हैं. कैफ का कहना है कि रोहित शर्मा के संन्यास का फैसला सिर्फ और सिर्फ वही करेंगे. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर कप्तान शुभमन गिल और बीसीसीआई सार्वजनिक तौर पर रोहित का समर्थन कर दें, तो वह भारत के लिए ‘हिमालय भी चढ़ जाएंगे.’
‘रोहित कब संन्यास लेंगे, यह वही तय करेंगे’
मोहम्मद कैफ ने साफ कहा कि रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो योगदान दिया है, उसके बाद उन्हें अपने भविष्य का फैसला खुद लेने का पूरा अधिकार है. उन्होंने याद दिलाया कि रोहित ने भारत के लिए 12 हजार से ज्यादा रन और 34 शतक लगाए हैं और कप्तान रहते हुए सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम को लगातार सफलता दिलाई है. कैफ के मुताबिक, ‘लगातार संन्यास की चर्चा के बावजूद रोहित ने लॉर्ड्स जैसे ऐतिहासिक मैदान पर शतक लगाकर साबित कर दिया कि वह अब भी बड़े मुकाबलों के खिलाड़ी हैं.’
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.