DSP Mohammed Siraj: स्पेशल ड्यूटी पर DSP मोहम्मद सिराज की तैनाती! DGP को भेंट की इंडियन टीम की जर्सी


होमखेलक्रिकेटस्पेशल ड्यूटी पर हैं DSP मोहम्मद सिराज! DGP को भेंट की इंडियन टीम की जर्सी

Last Updated:

Mohammed Siraj: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर आराम दिया गया था. इस दौरान सिराज एक खास अंदाज में नजर आए. सिराज तेलंगाना पुलिस में DSP के पद पर तैनात हैं. सिराज ने अपने इंस्टाग्राम पर यूनिफॉर्म में एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपने अधिकारी को इंडियन टीम की जर्सी भेंट कर रहे हैं.

स्पेशल ड्यूटी पर हैं DSP मोहम्मद सिराज! DGP को भेंट की इंडियन टीम की जर्सीZoom

मोहम्मद सिराज ने भेंट की अपनी जर्सी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज फिलहाल एक्शन में नहीं है. सिराज को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था. इसके पीछे का कारण लगातार हो रहे क्रिकेट के कारण वर्कलोड मैनेजमेंट बताया गया. हालांकि, इंग्लैंड दौरे पर सिराज की कमी साफ झलक रही थी. वहीं, टीम इंडिया से मिली छुट्टी के बावजूद सिराज घर में खाली नहीं बैठे रहे.

दरअसल, मोहम्मद सिराज तेलंगाना पुलिस में DSP के पद पर तैनात हैं. ऐसे में सिराज ने भारतीय टीम से मिली छुट्टी का सही उपयोग करते हुए पुलिस विभाग में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इसी क्रम में उन्होंने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक श्री सी.वी. आनंद से भी मिले और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए इंडियन टीम की जर्सी भी भेंट की.

View this post on Instagram





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading