जब कुंडली में दो ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में स्थित होते हैं, तो उनके बीच में षडाष्टक योग बनता है। 23 जुलाई को शनि शुक्र से आठवें स्थान पर रहेंगे, तो वहीं शुक्र शनि से छठे स्थान पर रहेंगे। दोनों ग्रहों के बीच बनने वाला 6-8 का संबंध 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इन राशियों की तकदीर इस योग से चमक जाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनके लिए यह योग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा।
4 राशियों के लिए वरदान साबित होगा षडाष्टक योग
- वृषभ (Taurus): वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र-शनि का षडाष्टक योग शुभ साबित होगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। अटके काम पूरे होंगे। निवेश से अच्छा लाभ पाने में सफल रहेंगे। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। कोई सुख समाचार सुनने को मिलेगा। यात्रा से अच्छा लाभ पाने में सफल रहेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
- कर्क (Cancer): कर्क राशि वालों के लिए शुक्र-शनि का षडाष्टक योग शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति के प्रबल आसार हैं। विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। विदेशी संपर्कों से लाभ मिलेगा। मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
- तुला राशि (Libra): तुला राशि वालों के लिए षडाष्टक योग बेहद शुभ साबित होगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। किसी काम में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। नई नौकरी मिल सकती है। घर-परिवार का माहौल मंगलमय रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। साझेदारी के कार्यों में खूब मुनाफा कमाएंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
- मकर (Capricorn): शनि का षडाष्टक योग आपके लिए सकारात्मक दिखाई दे रहा है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। किसी पुराने निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में खूब मन लगेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों का चमकेगा करियर, मिल सकता है बड़ा आर्थिक लाभ
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
