Vaibhav Sooryavanshi Zimbabwe: हैलो वैभव बेटा हम इंडिया से आए हैं… नमस्ते आंटी! बुजुर्ग महिला फैन से सूर्यवंशी की बातचीत दिल जीत लेगी


होमखेलक्रिकेटहैलो, बेटा हम इंडिया से आए हैं…नमस्ते आंटी! बुजुर्ग फैन से वैभव की बातचीत

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi Zimbabwe: इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच में सिर्फ 42 रन ही बना पाए वैभव सूर्यवंशी से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इस 15 साल के नए सुपरस्टार की पारी देखने राजस्थान का एक परिवार जिम्बाब्वे पहुंच चुका है.

हैलो, बेटा हम इंडिया से आए हैं...नमस्ते आंटी! बुजुर्ग फैन से वैभव की बातचीतZoom

वैभव सूर्यवंशी की बुजुर्ग महिला फैन से मुलाकात

हरारे: अगर आपको लगता है कि क्रिकेट सिर्फ चौके-छक्के का खेल है तो आप गलत हैं. ये खेल भावनाओं का भी है. इसकी नजीर उस वक्त देखने को मिली, जब हिंदुस्तान से हजारों किलोमीटर दूर एक परिवार जिम्बाब्वे आ पहुंचा. वजह सिर्फ एक- 15 साल के सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी करते देखना. आखिरकार 23 जुलाई से शुरू होने जा रही तीन मैच की टी-20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी और उनकी बुजुर्ग महिला फैन की मुलाकात हो ही गई.

बुजुर्ग आंटी: नमस्ते, वैभव बेटा. मेरा पूरा परिवार आपका बहुत बड़ा फैन है. हम सिर्फ आपकी बैटिंग देखने के लिए राजस्थान से जिम्बाब्वे तक आए हैं. आपने इतनी कम उम्र में हमें बहुत गर्व महसूस कराया है. भारत के लिए खूब रन बनाते रहें, देश का नाम रोशन करते रहें और भगवान हमेशा आपको सफलता का आशीर्वाद दें. ये मेरी तरफ से आपको दिल से आशीर्वाद है.

वैभव सूर्यवंशी: बहुत-बहुत धन्यवाद, आंटी. आपका आशीर्वाद और समर्थन मेरे लिए सब कुछ है.





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading