Dharm & Motivation

अगर रिंग फिंगर के नीचे हो यह शुभ रेखा, तो लाइफ में खूब कमाएंगे पैसा

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 21, 2026
1 min read 1.2k views

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार, सूर्य रेखा को देखकर आप ये आसानी से जान सकते हैं कि जीवन में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। कहते हैं जिस व्यक्ति के हाथों में ये रेखा स्पष्ट, सीधी और कहीं से टूटी हुई नहीं होती है, ऐसे लोग लाइफ में खूब धन-दौलत कमाते हैं। वहीं जिनके हाथ में सूर्य रेखा टूटी हुई और हल्की होती है, ऐसे लोगों को लाइफ में धन-दौलत कमाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनके हाथों में ये रेखा होती ही नहीं है। कहते हैं ऐसे लोगों को भी धन खूब प्रयासों के बाद ही प्राप्त होता है। चलिए जानते हैं सूर्य रेखा के बारे में विस्तार से यहां।

हाथ में कहां होती है सूर्य रेखा

सूर्य रेखा रिंग फिंगर के नीचे वाले हिस्से में होती है, जहां सूर्य पर्वत का स्थान होता है। कहते हैं जिनके हाथ में सूर्य और गुरु पर्वत मजबूत स्थिति में होता है ऐसे लोगों को धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। बता दें सूर्य पर्वत पर जो सीधी रेखा दिखाई देती है, वही सूर्य रेखा कहलाती है। ये रेखा सूर्य पर्वत से निकलकर जीवन रेखा की तरफ जाती है।

कैसी सूर्य रेखा होती है शुभ

  • जिस व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा दोष रहित यानी कहीं से भी टूटी या कटी नहीं होती है, ऐसा व्यक्ति लाइफ में खूब पैसा कमाता है।
  • कहते हैं इस रेखा की लंबाई जितनी ज्यादा होती है, उतना ही व्यक्ति पैसा और सम्मान प्राप्त करता है।
  • अगर इस रेखा पर स्वास्तिक का निशान बन जाए तो ये ओर भी ज्यादा शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसी सूर्य रेखा राजयोग जैसा सुख देती है यानी जीवन में सभी सुख-सुविधाएं दिलाती है।
  • कहते हैं जिस व्यक्ति के हाथ में दो सूर्य रेखाएं होती हैं, ऐसा व्यक्ति लाइफ में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल करता है।

कैसी सूर्य रेखा होती है अशुभ

  • जिन लोगों के हाथों में सूर्य रेखा बहुत हल्की और कटी-फटी होती है ऐसे लोगों को लाइफ में पैसा और सम्मान तो मिलता है, लेकिन कड़ी मेहनत के बाद।
  • कहते हैं अगर सूर्य रेखा को कोई अन्य रेखा काटकर चली जाती है तो इससे पैसों और सम्मान में कमी आती है।
  • अगर सूर्य रेखा पर तिल का निशान होता है तो ये धन हानि होने का संकेत माना जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shani Rekha: हथेली में कहां होती है शनि रेखा? हाथ में इसका होना 35 के बाद बड़ी सफलता का संकेत

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading