आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल 7 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 42 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 4 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। बता दें कि अभी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि भी चल रही है। ऐसे में देवी भगवती की उपासना करना अत्यंत ही शुभ और फलदायी होगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
22 जुलाई 2026 का पंचांग
- आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी तिथि- 22 जुलाई 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार करके गुरुवार सुबह 7 बजकर 4 मिनट तक
- साध्य योग- 22 जुलाई को शाम 6 बजकर 42 मिनट तक
- स्वाती नक्षत्र- 22 जुलाई को रात 11 बजकर 4 मिनट तक
- 22 जुलाई 2026 विशेष- आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि
22 जुलाई 2026 का शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:45 ए एम से 05:28 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- कोई नहीं
- विजय मुहूर्त- 02:56 पी एम से 03:48 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 07:18 पी एम से 07:39 पी एम
- अमृत काल- 01:26 पी एम से 03:11 पी एम
22 जुलाई 2026 का अशुभ समय
- राहुकाल- 12:45 पी एम से 02:23 पी एम
- यमगण्ड- 07:50 ए एम से 09:28 ए एम
- आडल योग- 23:03 पी एम से 06:12 ए एम, 23 जुलाई
- दुर्मुहूर्त- 12:19 पी एम से 13:11 पी एम
- गुलिक काल- 11:07 ए एम से 12:45 पी एम
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर 12:27 से दोपहर 02:10 तक
- मुंबई- दोपहर 12:45 से दोपहर 02:23 तक
- चंडीगढ़- दोपहर 12:29 से दोपहर 02:13 तक
- लखनऊ- दोपहर 12:13 से दोपहर 01:54 तक
- भोपाल- दोपहर 12:26 से दोपहर 02:06 तक
- कोलकाता- दोपहर पहले 11:43 से दोपहर 01:23 तक
- अहमदाबाद- दोपहर 12:46 से दोपहर 02:26 तक
- चेन्नई- दोपहर 12:15 से दोपहर 01:51 तक
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
22 जुलाई को गुप्त नवरात्रि 2026 की नवमी तिथि है। गुप्त नवरात्रि का समय तंत्र-मंत्र, साधना और आध्यात्मिक उन्नति के लिए खास होता है। इन दिनों मां दुर्गा की 10 महा विद्याओं की उपासना होती है। इन 10 महा विद्याओं में मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और देवी कमला के नाम शामिल हैं। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में जितनी गुप्त रूप से साधना की जाती है, वह उतनी ही फलदायी साबित होती है।
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- 06:12 ए एम
- सूर्यास्त- 19:18 पी एम
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा 2026 कब मनाई जाएगी? जानें शुभ तिथि, महत्व और इस दिन क्या करना चाहिए
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
